फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   How will 35 percent sugarcane survey be completed in six days

छह दिन में कैसे पूरा हो पाएगा बाकी 35 फीसदी गन्ने का सर्वे

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jun 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
How will 35 percent sugarcane survey be completed in six days
संभल। गन्ना पेराई सत्र 2021-22 को लेकर जिले में पहली मई से शुरू हुए गन्ना सर्वे का कार्य अभी 65 फीसदी ही पूरा हो सका है। अभी 35 फीसदी सर्वे होना बाकी है। शासन ने तीस जून तक गन्ना सर्वे कराने के निर्देश दिए हैं। जिस तरह से सर्वे का काम चल रहा है, उससे लग रहा है कि निर्धारित समय में मुश्किल ही गन्ने का सर्वे हो पाएगा।
विज्ञापन

संभल जिले में 53 हजार हेक्टेयर भूमि पर किसान गन्ने की पैदावार करते हैं। जिले की तीन चीनी मिलों समेत करीब सात मिलें किसानों का गन्ना खरीदतीं हैं। इस बार भी बड़ी तादात में किसानों ने गन्ने की फसल बोई है।
विज्ञापन

शासन की ओर से नई गन्ना सर्वे नीति जारी करने के बाद जिले में एक मई से गन्ना सर्वे शुरू किया गया था। पूरे जिले में गन्ना सर्वे को लेकर 87 टीमें लगाई गई हैं। गन्ने के सर्वे में पारदर्शिता रखने के लिए चीनी मिल के कर्मचारियों के साथ एक गन्ना पर्यवेक्षक नामित किया गया है। सर्वे का कार्य जीपीएस से किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले सप्ताह बारिश हुई तो सर्वे का काम बाधित रहा। अफसर अब इस जुगत में हैं कि 35 फीसदी बाकी बचे गन्ना सर्वे को इस अवधि में कैसे पूरा कराया जाए। हालांकि विभाग का दावा है असमोली और रजपुरा को छोड़कर मछावली का काम तो दो-चार दिन में पूरा हो जाएगा। असमोली और रजपुरा में भी तेजी से काम कराते हुए तीस जून तक सर्वे करा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed