फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   how possible to young girl had been dead after 15 feet jump

15 फीट से कूदने पर कैसे हो गई मौत, कहां गए खून के धब्बे

Sun, 07 May 2017 12:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
ब्यूरो/अमर उजाला संभल Updated Sun, 07 May 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
how possible to young girl had been dead after 15 feet jump
गांव देहपा में प्रेमी युगल की अस्थियों को कब्जे में लेते नखासा थाना प्रभारी । - फोटो : amar ujala
नखासा थाना क्षेत्र के गांव देहपा में प्रेम प्रसंग के चलते हुई प्रेमी युगल की मौत की गुत्थी पुलिस 24 घंटे में भी सुलझा नहीं पाई है। अगर परिजनों के कहने पर भी यकीन करें तो महज पंद्रह फीट की ऊंचाई से कूदने से युवती की मौत की कहानी गले नहीं उतर रही है। 
विज्ञापन


 अगर इसी घटना में मौत हुई भी तो मौके से खून के धब्बे कहां चले गए, इस सवाल का जवाब भी पुलिस नहीं ढूंढ़ पाई है। इसके अलावा भले ही पुलिस ने शुक्रवार को देर रात एक घंटे तक मामले की जांच की हो लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई करती नहीं दिखी है। इससे पुलिस की कार्यशैली पर भी कई सवाल हैं।
विज्ञापन


 नखासा थाना क्षेत्र के गांव देहपा की रहने वाले एक ग्रामीण की बेटी गांव के ही एक युवक से दो वर्ष पहले दिल लगा बैठी थी। नजदीकी बढ़ी तो दोनों ने एक साथ जीने मरने की कसमें खा लीं। प्रेमी युगल ने शादी करने का इरादा कर लिया। मामला एक गांव का होने के चलते परिजन इस शादी के लिए बिल्कुल तैयार नहीं थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार को युवती की गोद भराई की रश्म होनी थी लेकिन उससे पहले ही युवक और युवती की शुक्रवार को मौत हो गई। मौत कैसे हुई और कहां पर हुई इस सवाल का जवाब अभी तक पुलिस को भी नहीं मिल पाया है।

युवती के परिजनों के मुताबिक, युवती की पंद्रह फीट ऊंचे स्थान से कूदने के चलते मौत हुई है, मगर अगर युवती वहां से कूदी है तो फिर नीचे खून के धब्बे भी होने चाहिए थे। इधर, उस स्थान पर पुलिस ने गहनता से जांच की।

इसके बाद भी मौके पर खून का कोई धब्बा नहीं मिला है। इसके अलावा पुलिस को ऐसा कोई साक्ष्य भी नहीं मिला है, जिससे यह प्रतीत हो रहा हो कि युवती ने आत्महत्या की है। फिलहाल पुलिस अभी पूरे मामले की जांच में करने में जुटी है।  

पुलिस ने प्रेमी युगल की अस्थियों को जांच के लिए भेजा   
संभल। नखासा थाना क्षेत्र के गांव देहपा में प्रेमी युगल की मौत की जांच करने के लिए पुलिस शनिवार को भी गांव पहुंची। पुलिस गांव में पहुंचकर प्रेमी युगल की अस्थियां एकत्र की और उन्हें जांच के लिए लेबोरेटरी भेज दिया है। अस्थियों की जांच होने के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी, लेकिन अभी तक की जांच में पुलिस कोई साक्ष्य नहीं जुटा पाई है।  

    गांव देहपा में प्रेमी युगल की मौत के बाद यहां पर उनका अंतिम संस्कार किया गया था। उस स्थान पर शनिवार को पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने वहां पर पहुंच दोनों की अस्थियां एकत्र की। अस्थियां एकत्र करने के बाद पुलिस उन्हें लेकर थाने पहुंची। इसके बाद अस्थियों को जांच के लिए लेबोरेटरी भेज दिया।


अस्थियों की जांच के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी। थानाध्यक्ष देवेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि अभी तक की जांच में जो साक्ष्य मिले हैं। उसके आधार पर दोनों ने फांसी लगाकर आत्महत्या किया जाना लग रहा है। अस्थियों को जांच के लिए लेबोरेटरी भेजा गया है। जांच होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed