{"_id":"694afa3c8b3a3661a10544a9","slug":"house-tax-notices-for-eight-years-were-sent-simultaneously-and-councilors-protested-sambhal-news-c-275-1-smbd1033-130366-2025-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: एक साथ भेज दिया आठ वर्ष का गृहकर का नोटिस, सभासदों ने जताया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: एक साथ भेज दिया आठ वर्ष का गृहकर का नोटिस, सभासदों ने जताया विरोध
विज्ञापन
गवां(संभल)। कस्बा गवां में पिछले एक सप्ताह से घर-घर दिए जा रहे गृहकर वसूली के नोटिसों को पर नगर पंचायत के सभासदों ने विरोध जताया है। विरोध इस बात का है कि नगर पंचायत ने पिछले आठ साल का गृहकर बकाया दिखाकर नोटिस दिया है। सभासदों ने नगर पंचायत से इस पर पुनर्विचार की मांग की है।
सभासदों का कहना है कि पिछले आठ वर्ष से नगर पंचायत ने कस्बे में गृहकर की वसूली को ठंडे बस्ते में डाले रखा। अब एक साथ आठ वर्ष के गृहकर को एक साथ वसूलने के लिए घर-घर नोटिस भेजा जा रहा है। इससे आम नागरिक पर आर्थिक बोझ बढ़ने की आशंका है। आर्थिक रूप से कमजोर नगर के निवासी इतने वर्षों के गृहकर एक साथ असमर्थ हैं।
बुधवार को इस संबंध में गवां के चार सभासदों ने ईओ को ज्ञापन सौंपा। इसमें बताया कि गृह स्वकर प्रणाली और और वर्ष 2016 से 2025 तक का कर एक साथ वसूलने पर नगर पंचायत प्रशासन को पुनर्विचार करना चाहिए। मांग उठाई कि गृहकर को किस्तों में विभाजित कर वसूली की जाए।
विज्ञापन
0000
नगर पंचायत गवां में वर्ष 2016 से पिछले कर की वसूली और अब की वसूली में कर अधिक वसूला जा रहा है। जबकि नगर पंचायत पुराने कर नीति से वसूली की बात कह रही है। नगर पंचायत को बोर्ड की बैठक बुलाकर नागरिकों की शंका को दूर करना चाहिए।
-चेतन राघव, सभासद वार्ड-9
00000
नगर में अचानक से एक साथ पिछले आठ वर्ष का गृहकर वसूलने से मजदूर वर्ग और गरीब लोगों पर आर्थिक प्रभाव डालेगा। किश्त के रूप में नगर पंचायत को वसूली करनी चाहिए।
-संतोष गिरी, सभासद वार्ड-10
0000
कस्बे में किसान और मजदूर वर्ष अत्यधिक निवास करता है। जिससे उनके हितों को देखते हुए आठ वर्ष के गृहकर को एक साथ वसूलना उचित नही है। बोर्ड की बैठक बुलाकर विचार करना चाहिए।
-पंकज कुमार, सभासद वार्ड-4
0000
कस्बे में गृहकर वसूली की आसान बनाने और नगर पंचायत के निवासियों पर एक साथ आर्थिक बोझ न डालने के लिए सभासदों ने पत्र लिख कर विचार विमर्श की मांग की है। लेकिन नगर के बाशिंदों के हितों को दूर कर आठ वर्ष का गृहकर एक साथ वसूली के नोटिस देना अचंभित कर रहा है। बोर्ड की मीटिंग की मांग की गई है।
अनुराग अग्रवाल, सभासद वार्ड-6
0000
कुछ सभासदों ने स्वकर प्रणाली को लागू करने से पहले नगरवासियों के हितों को ध्यान में रखने को ज्ञापन दिया है। बोर्ड की बैठक करके अग्रिम निर्णय लिया जाएगा।
-स्वेतांक सारस्वत, अधिशासी अधिकारी, नगर पंचायत गवां