{"_id":"61be2f218c81d44e56203fca","slug":"hopes-were-raised-on-the-community-health-center-asmoli-regarding-the-seven-point-demands-sambhal-news-mbd4131141189","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात सूत्री मांगों को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र असमोली पर गरजीं आशाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात सूत्री मांगों को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र असमोली पर गरजीं आशाएं
विज्ञापन
संभल। आशा बहू कल्याण समिति के बैनर तले असमोली स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आशाओं ने प्रदर्शन कर सात सूत्री मांगों की आवाज बुलंद की। नारेबाजी कर आशाओं को उचित कर्मचारी का दर्जा देने और एरियर भुगतान आदि मांगों के समाधान की मांग उठाई।
शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र असमोली में आशाओं ने कहा कि समस्याओं के समाधान के लिए शासन-प्रशासन को लगातार अवगत कराया जाता रहा है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। शासन की मंशा के अनुरूप आशाएं कार्य कर रही हैं। आशाओं की मांग है कि भिन्न-भिन्न प्रोत्साहन राशि भुगतान के बजाय एक निश्चित मानदेय की व्यवस्था की जाए। शिकायतों के लिए हेल्पलाइन की व्यवस्था की जाए। उचित कर्मचारी का दर्जा देने और बीमा की व्यवस्था कराई जाए।
आशाओं ने आरोप लगाते हुए कहा कि ब्लॉक, तहसील और जिला स्तर पर आशाओं का आर्थिक शोषण किया जा रहा है। आशाओं ने सात सूत्री मांगों का शीघ्र ही निस्तारण किए जाने की मांग उठाई। इस दौरान कुसुम देवी, पूनम माथुर, पूनम देवी, पिंकी, रीना त्यागी, मंजू, पूनम सिंह, ममता, संतोष, प्रभा देवी आदि रहीं।