फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   retired techers honoured

सेवानिवृत्त शिक्षक सम्मानित

Fri, 01 Apr 2016 12:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
ब्यूरो/अमर उजाला संभल Updated Fri, 01 Apr 2016 12:39 AM IST
विज्ञापन
retired techers honoured
संभल में सेवानिवृत शिक्षकों को सम्मानित करते खंड शिक्षा अधिकारी, सुहेल इकबाल व अन्य लोग।

विज्ञापन
 कोटगर्बी मोहल्ले में स्थित गुरुवार को बीआरसी केंद्र पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें सेवानिवृत्त शिक्षकों को सम्मानित किया गया।


नगर शिक्षा अधिकारी सुनील सक्सेना ने कहा कि सेवानिवृत्त शिक्षकों ने कड़ी मेहनत करके विद्यार्थियों के दिलों में जगह बनाई है। उन्हें जीवन भर याद रखा जाएगा। मुख्य अतिथि युवा नेता सुहेल इकबाल ने कहा कि अध्यापक का स्थान समाज में सर्वोपरि है।

नगर शिक्षा संसाधन समन्वयक इकराम अली खां ने सेवानिवृत्त शिक्षकों को उपहार वितरित किए। मोहम्मद सादिक, रिक्की कपूर, अरविंद कुमार आदि मौजूद रहे। पंवासा ब्लाक की न्याय पंचायत भवानीपुर में भी सेवानिवृत्त शिक्षकों को सम्मानित किया गया। एनपीआरसी सय्यद नाजिर हुसैन, प्रधानाध्यापक तेजपाल सिंह को एबीआरसी अमीरजहां तुर्की ने शॉल उढ़ाकर सम्मानित किया।
विज्ञापन


सिंहपुरसानी गांव में स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका सुमन शर्मा और सहायक अध्यापिका रेहाना के सेवानिवृत होने पर सम्मानित किया गया। जिसमें सारिका शर्मा व बबीता रानी ने शॉल उढ़ाकर सम्मानित किया। पूर्व प्रधान गिरिराज सिंह, प्रधान राजीव कुमार, कोकिला यादव, रफत, रेहाना, कमलेश, कविता चौधरी, प्रमोद त्यागी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed