{"_id":"5d62da088ebc3e016308d064","slug":"home-collapses-due-to-rain-sambhal-news-mbd319746814","type":"story","status":"publish","title_hn":"कच्चे मकान की छत गिरने से दो बच्चों समेत चार लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कच्चे मकान की छत गिरने से दो बच्चों समेत चार लोग घायल
विज्ञापन
संभल के गांव में बारिश में गिरा मकान।
- फोटो : SAMBHAL
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संभल। पवांसा क्षेत्र के गांव अतरासी में बारिश की नमी के बाद कच्चे मकान की छत गिर गई। इसमें दो मासूम बच्चों समेत चार लोग दब गए। छत गिरने की सूचना पर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में छत के मलबे के नीचे दबे परिवार को ग्रामीणों ने बाहर निकाला और गांव के चिकित्सक के पास ले गए। जहां हालत गंभीर होने पर रेफर कर दिया गया। शनिवार की देर रात गांव अतरासी निवासी दामोदर पुत्र चंद्रभान के कच्चे मकान की छत गिर गई। इसमें उनकी पत्नी सरोज देवी, बेटा सुमित यादव और बेटी स्वाति रानी दब गए।
अचानक से हुई तेज आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण आ गए। छत गिरी देखी तो हड़कंप मच गया। आनन-फानन में ग्रामीणों ने छत के मलबे से घायलों को निकाला। पीड़ित ने बताया कि बारिश का मौसम हो रहा था तो वह पूरे परिवार के साथ कमरे में लेटे हुए थे।
अचानक छत गिर गई। इसमें पत्नी और दो बच्चे घायल हुए हैं। घायलों का उपचार बहजोई के निजी चिकित्सालय में चल रहा है। पति और पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है। इस हादसे में पीड़ित के घर में रखा रसोई गैस का चूल्हा, बर्तन, कपड़े और अन्य सामान दब गया। इसमें करीब 50 हजार रुपये का नुकसान हुआ है।