फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Holika was placed hundred years ago, since then Holi Mohalla was built

Sambhal News: सौ साल पूर्व रखी गई थी होलिका, तभी से बना होली मोहल्ला

Thu, 13 Mar 2025 01:15 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Thu, 13 Mar 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
Holika was placed hundred years ago, since then Holi Mohalla was built
चंदौसी। संभल गेट क्षेत्र में एक मोहल्ला ऐसा है, जहां पर 100 साल पहले होली रखने के बाद मोहल्ले का नाम होली मोहल्ला पड़ गया। नगर पालिका और पुलिस अभिलेखों में भी होली मोहल्ला का नाम दर्ज है। मोहल्ले में 100 वर्ष पहले शुरू की गई होलिका दहन की परंपरा आज तक चला आ रही है।
विज्ञापन


संभल गेट के पास एक गली में 100 साल पुराना एसएम कॉलेज की संस्थापक रानी रामकली का आवास है। जिसमें अब उनके संबंधी राजीव कुमार अग्रवाल निवास करते हैं। उन्होंने बताया कि लगभग एक शताब्दी पहले शहर में गिने चुने स्थानों पर होलिका दहन होता था। जिसमें प्रमुख पुरानी पैंठ की होली थी। बताया कि 100 साल पहले उनके मोहल्ले में पहली बार होली रखी गई थी। जिसके बाद हर साल होलिका दहन होने लगा। इसके बाद मोहल्ले का नाम होली मोहल्ला पड़ गया और होली मोहल्ला का नाम नगर पालिका और पुलिस अभिलेखों में भी दर्ज हो गया।
विज्ञापन


आसपास के मोहल्ले के लोग करते हैं पूजन
मोहल्ला जोगियान, घटलेश्वर गेट, नोनवाला, बड़ा महादेव, गोशाला रोड, संभल गेट समेत कई मोहल्ले के लोग यहां होली पूजन के लिए आते हैं। परंपरा है कि जहां पूर्वज होलिका में गन्ने व गेहूं की बाली भूनने जाते थे। वहीं पर उनके वंशज जाते हैं। इन मोहल्लों की महिलाएं भी होलिका दहन से पहले पूजन करने के लिए जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
100 वर्ष पहले मोहल्ले के लोगाें को होलिका पूजन के लिए दूर जाना पड़ता था। मोहल्ले में चौक पर रानी रामकली का मकान है। उनके पूर्वजों ने होली रखी थी। जिसके बाद मोहल्ला नाम होली मोहल्ला रख दिया। वह और उनका परिवार होली रखने की परंपरा को कायम रखने के लिए व्यवस्था देखते हैं। -राजेंद्र कुमार अग्रवाल, होली व्यवस्थापक, होली मोहल्ला



रात 10.50 बजे पुरानी पैंठ की होली में आग लगने के बाद ही अन्य जगह होगा होलिका दहन

इस बार बृहस्पतिवार की रात 10:50 बजे होलिका दहन किया जाएगा। परंपरा अनुसार सबसे पहले पुरानी पैंठ पर होलिका दहन होगा और इसके बाद अन्य स्थानों पर होलिका दहन किया जाएगा। परंपरा अनुसार पुरानी पैंठ पर होलिका दहन के लिए सभासद अनुराग अग्रवाल का परिवार भजन कीर्तन के साथ पूजन की थाली लेकर पुरानी पैंठ होलिका दहन पहुंचते हैं और पूजन के बाद पुरानी पैंठ के राजीव अग्रवाल के परिवार की देखरेख में होलिका दहन किया जाता है। यहां विधि से पूजन के बाद खेड़ापति द्वारा होली में अग्नि प्रज्ज्वलित की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed