फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Heartfelt tribute paid to the martyrs of Pulwama

Sambhal News: पुलवामा के शहीदों को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 15 Feb 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
Heartfelt tribute paid to the martyrs of Pulwama
पुलवामा शहीदों की श्रद्धांजलि देते लोग। - फोटो : पुलवामा शहीदों की श्रद्धांजलि देते लोग।
चंदौसी। शहरवासियों ने शुक्रवार को भगत सिंह स्मारक पर कैंडल जलाकर पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए अमर वीरों को श्रद्धांजलि दी। साथ ही दो मिनट का मौन धारण कर उनके लिए भगवान से प्रार्थना की। बताया कि शहीदों के बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। राष्ट्र उनका हमेशा ऋणी रहेगा।
विज्ञापन


तरुण कुमार नीरज ने बताया कि 14 फरवरी वर्ष 2019 में जम्मू के पुलवामा में एक ऐसा आतंकी हमला हुआ, जिसमें सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे। इस हमले ने पूरे देश को झकझोर के रख दिया। इस दिन को भारत के इतिहास में ब्लैक डे के नाम से जाना जाता है। वहीं अमर कोरी ने कहा कि शहीद जवानों की कुर्बानी को देश कभी भुलाया नहीं जा सकता। यह दिन हमें उन बहादुर जवानों की याद दिलाता है, जिन्होंने देश की रक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए। इस दौरान गिरीश रतन, मनोज दिवाकर, हरेंद्र कोहली, शुभम अग्रवाल, डॉ. टीएस पाल, शिवकुमार सैनी, नवकांत शर्मा, अमित दिवाकर, सचिन रस्तोगी, मोहित दिवाकर, उमेश सैनी, डीके अग्निहोत्री, अजय सैनी, मुदित गर्ग आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

............................

ग्रामीणों ने दी श्रद्धांजलि
चंदौसी। नगर से सटे गांव गुमथल में शुक्रवार को ग्रामीणों ने मोमबत्ती जलाकर पुलवामा के शहीदों को श्रद्धांजलि दी। ग्रामीणों ने बताया कि शहीदों की शहादत को कभी भुलाया नहीं जा सकता। आज सीमाओं पर तैनात हमारे जवानों के कारण ही हम सभी सुरक्षित है। कहा कि इन आतंकी हमले में किसी ने अपना बेटा, किसी ने अपना भाई और किसी ने अपना पति खोया था। इस अवसर पर संदीप कुमार प्रजापति, अंकित रावल, ललित प्रजापति, राकेश दिवाकर, दिव्यांशु प्रजापति, धर्मेश मौर्य, सानू सलमानी, राजू पासी, संजय प्रजापति, कमल मोरिया, प्रदीप वाल्मीकि आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed