{"_id":"615b55908ebc3e6294460e30","slug":"health-workers-will-go-door-to-door-searching-for-fever-patients-chandausi-news-mbd4050187157","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्यकर्मी घर-घर जाकर करेंगी बुखार रोगियों की तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्यकर्मी घर-घर जाकर करेंगी बुखार रोगियों की तलाश
विज्ञापन
सीएमओ व स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ मीटिंग की। आवश्यक दिशा निर्देश दिए। डीएम संजीव रंजन ने बताया कि आशा व स्वास्थ्य कर्मी घर घर जाकर बुखार रोगियों की खोज करेंगी तथा उनके घर पर स्टीकर चस्पा करेगी। संचारी रोगों के नियंत्रण के लिए विशेष अभियान 18 अक्तूबर से 17 नवंबर तक चलाया जाएगा।
बैठक में डीएम संजीव रंजन ने कहा कि डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया, अन्य संचारी रोग तथा दिमागी बुखार पर प्रभावी नियंत्रण के साथ उनका त्वरित उपचार भी कराया जाना है। संचारी रोगों के नियंत्रण के लिए जनपद में दिनांक 18 अक्तूबर से 17 नवंबर तक एक विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया जाएगा। इसमें 18 से अक्तूबर से एक नवंबर तक दस्तक अभियान चलाया जाएगा।
इस अभियान के अंतर्गत प्रत्येक स्वास्थ्य कार्यकर्ता तथा आशा कार्यकर्ता प्रत्येक घर जाकर बुखार के रोगियों की खोज करेंगे तथा घरों पर स्टीकर लगाए जाएंगे। डीएम ने कहा कि सभी संबंधित विभाग दस अक्तूबर तक माइक्रो प्लान तैयार कर जमा कर दें। अधिकारियों को निर्देश दिये कि दस्तक अभियान तथा संचारी अभियान में आंगनबाड़ी की पूर्ण भागीदारी सुनिश्चित की जाए।
विज्ञापन
सीएमओ को सभी सीएचसी पर बुखार के रोगियों की डेंगू व मलेरिया की जांच कराने के निर्देश दिये। कहा कि जिला पंचायत राज अधिकारी संचारी रोग को देखते हुए साफ-सफाई, सेनीटाइजेशन, फागिंग, जल भराव, उथले हैंडपंपों का चिन्हीकरण करा कर शुद्ध पेयजल की व्यवस्था कराए। नालियों की साफ-सफाई जल भराव वाले स्थानों पर एंटी लारवा दवा का छिड़काव कराने के निर्देश दिये।