फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   health worker death in accident in rampur

कुढफतेहगढ़ के स्वास्थ्य कर्मी की रामपुर में हादसे में हुई मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
health worker death in accident in rampur
कुढ़फतेहगढ़/चंदौसी। जनपद रामपुर के निकट बाईपास रोड पर हुए सड़क हादसे में थाना कुढ़फतेहगढ़ निवासी स्वास्थ्य कर्मी की मौत हो गई। युवक अपनी पत्नी को मायके में छोड़कर वापस घर आ रहा था। 29 जून को ही युवक की शादी हुई थी। युवक की मौत की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया। युवक आगरा जनपद में 108 ईएमटी के पद पर कार्यरत था।
विज्ञापन

थाना कुढ़फतेहगढ़ के गांव ढाढौल निवासी कर्मवीर 24 वर्ष अपनी पत्नी को रामपुर के गांव जन्नुनागर ससुराल में छोड़ना गया था। शुक्रवार की सुबह 10 बजे कर्मवीर बाइक द्वारा ससुराल से अपने गांव आ रहा था। रामपुर के निकट बाईपास पर पहुंचा, तो सामने से आ रहे वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में कर्मवीर की मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने मृतक की तलाशी ली।
विज्ञापन

जेब में मिले पते के आधार पर युवक की शिनाख्त हुई। पुलिस ने युवक के परिजनों को घटना की सूचना दी। सूचना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। मां गंगादेई, बहन रिंकी सहित अन्य परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल था। वहां ससुराल में जब घटना की जानकारी हुई तो पत्नी रजनी सहित अन्य परिजन भी घटनास्थल पर पहुंच गए। मृतक कर्मवीर तीन भाई-बहनों में सबसे बड़ा था। कर्मवीर आगरा जनपद में 108 एंबुलेंस पर ईएमटी के पद पर कार्यरत था और 29 जून को ही उसकी शादी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाथों की मेहंदी छूटने से पहले ही उजड़ गया सुहाग
चंदौसी। थाना कुढफतेहगढ़ क्षेत्र के गांव ढडौला निवासी युवक कर्मवीर की शादी 29 जून को जनपद रामपुर के गांव जन्नूनागर निवासी रजनी देवी से हुई थी। रजनी शादी के बाद दूसरी बार मायके आई थी। दूसरी बार अपनी पत्नी रजनी देवी को ससुराल पहुंचाने के कर्मवीर ससुराल गया था और घर लौटते समय उसकी हादसे में मौत हो गई। रजनी के हाथों की मेहंदी भी अभी नहीं छूट पाई थी कि उसका सुहाग उड़ गया। पति की मौत की सूचना के बाद रजनी देवी का रो रो कर बुरा हाल था। परिवार के लोग उसे ढांढस बंधा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed