{"_id":"61b2524641071c6fe90cf8a4","slug":"health-system-derailed-three-phcs-closed-to-zip-president-chandausi-news-mbd4121177125","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य व्यवस्था बेपटरी, जिपं अध्यक्ष को बंद मिलीं तीन पीएचसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य व्यवस्था बेपटरी, जिपं अध्यक्ष को बंद मिलीं तीन पीएचसी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदौसी/कुढ़फतेहगढ़। कोरोना के नए वेरिएंट को लेकर अलर्ट है और डेंगू, वायरल बुखार व संक्रामक बीमारियों भी फैली हैं। इन सभी के बावजूद कुढ़फतेहगढ़ क्षेत्र की स्वास्थ्य व्यवस्था बेपटरी है। जिला पंचायत अध्यक्ष के निरीक्षण में क्षेत्र के तीनों प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बंद मिले। बेरनी पीएचसी में सात माह से दवाईयों का स्टॉक अधूरा मिला। कर्मचारियों की एडवांस में उपस्थिति दर्ज मिली। मामले में जिला पंचायत अध्यक्ष ने मुरादाबाद सीएमओ को फोन कर नाराजगी जताई और दोषी के खिलाफ कार्रवाई करने और स्वास्थ्य व्यवस्था को दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
संभल जनपद की चंदौसी तहसील क्षेत्र के थाना कुढ़फतेहगढ़ क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बेरनी, रीठ, कुढ़फतेहगढ़ जिला मुरादाबाद के स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत आते हैं। गुरुवार को जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. अनामिका यादव सुबह करीब साढ़े दस बजे पीएचसी बेरनी पहुंचीं। वहां ताला लगा मिला। उन्होंने मौके पर ही सीएमओ मुरादाबाद को फोन पर शिकायत की। शिकायत के बाद करीब 11 बजे बेरनी पीएचसी पर वार्ड ब्वाय पहुंचा। निरीक्षण में जिला पंचायत अध्यक्ष को पीएचसी बेरनी में मई 2021 के बाद से दवाई का स्टॉक रजिस्टर अधूरा मिला। अस्पताल बंद होने के बावजूद गुरुवार तक की एडवांस में उपस्थिति दर्ज थी। ग्रामीणों ने जिला पंचायत अध्यक्ष को बताया कि स्वास्थ्य केंद्र एक सप्ताह से बंद चल रहा है। वहीं इसके बाद 11:30 बजे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुढफतेहगढ़ पर पहुंचीं। वहां भी अस्पताल बंद मिला। अस्पताल के आसपास मौजूद ग्रामीणों एवं दुकानदारों से पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि इस अस्पताल में तैनात चिकित्सक एवं स्वास्थ्य कर्मी नहीं आ रहे हैं। अधिकतर समय अस्पताल बंद ही रहता है।
जिला पंचायत अध्यक्ष ने फोन पर ही कुढ़फतेहगढ़ पीएचसी के प्रभारी चिकित्सक डॉ. आदित्य कुमार शीतल से फोन पर बात की। बताया कि वह गांव छाबड़ा में लगे कोरोना वैक्सीनेशन शिविर में हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष गांव छाबड़ा में लगे शिविर में पहुंचीं तो वहां भी चिकित्सक अनुपस्थित मिले। दोपहर 12:30 बजे भी जिला पंचायत अध्यक्ष को पीएचसी रीठ पर भी ताला लगा मिला।
विज्ञापन
मैंने तीन पीएचसी का निरीक्षण किया था। तीनों बंद मिलीं। गांव बेरनी की पीएचसी पर बाद में वार्ड ब्वाय पहुंचा था, वहां भी दवाई का स्टॉक रजिस्टर अधूरा मिला। लोगों को लंबे समय से स्वास्थ्य सुविधा न मिलने की शिकायत मिली है। मामले की सीएमओ मुरादाबाद से शिकायत कर दोषी के खिलाफ कार्रवाई करने और व्यवस्था में सुधार को कहा है।
डॉ. अनामिका यादव ,जिला पंचायत अध्यक्ष, संभल
कुढ़फतेहगढ़ क्षेत्र में बेरनी, कुढ़फतेहगढ़ और रीठ में स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हमारे यहां से बंद नहीं हैं। बेरनी व कुढ़फतेहगढ़ में तैनात चिकित्सक व फार्मासिस्ट की ड्यूटी वैक्सीनेशन में लगा दी गई है, लेकिन वार्ड बॉय एवं अन्य स्वास्थ्य कर्मी की ड्यूटी नहीं लगाई गई है। फिर भी चिकित्सक एवं फार्मासिस्ट से एक-दो घंटे बैठने के लिए कहा गया है। अगर अस्पताल बिल्कुल बंद रहते हैं तो इस बारे में तैनात चिकित्सक से जवाब-तलब किया जाएगा और लापरवाही बरतने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
डॉ. हरीश चंद्रा, एमओआईसी, बिलारी