फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   health minister in sambhal hospital

स्वास्थ्य राज्य मंत्री ने जिला अस्पताल का किया निरीक्षण, सुधार के निर्देश दिए

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
health minister in sambhal hospital
संभल। स्वास्थ्य राज्य मंत्री ने जिला अस्पताल का निरीक्षण किया है। कई खामियां पाई गईं जिसे सुधारने के लिए कहा है। इस दौरान पहुंचे भाजपा नेता ने स्वास्थ्य विभाग पर लापरवाही के आरोप लगाए। जिसके बाद स्वास्थ्य राज्य मंत्री ने जिला मुख्य चिकित्साधिकारी व सीएमएस को सुधार की चेेतावनी दी। रविवार को स्वास्थ्य राज्य मंत्री अतुल गर्ग ने जिला अस्पताल का दौरा किया।
विज्ञापन

उन्होंने आपातकालीन सेवाओं से लेकर कई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पैथोलॉजी कक्ष, एक्सरे मशीन कक्ष का भी जायजा लिया। इस दौरान भाजपा नेता संजय सांख्यधर ने जिला अस्पताल की व्यवस्थाओं पर सवाल उठाए।
विज्ञापन

उन्होंने स्वास्थ्य राज्य मंत्री को अवगत कराया कि ब्लड बैंक स्वीकृत है पर चालू नहीं किया गया। कोरोना टेस्ट के लिए कई दिनों पहले ऑटोमेटिक मशीन आ गई है पर चालू अब तक नहीं की गई है। वहीं दूसरी ओर सफाई व्यवस्था दुरूस्त नहीं होने पर जिला मुख्य चिकित्साधिकारी डा. अमिता सिंह को जमकर फटकार लगाई है। दुरूस्त करने के लिए हिदायत दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य राज्यमंत्री के दौरे में नहीं दिखी सामाजिक दूरी
संभल। स्वास्थ्य राज्यमंत्री के दौरे के दौरान सामाजिक दूरी का पालन नहीं किया गया। अधिकारियों से लेकर कई नेता एक दूसरे से सटे खड़े दिखाई दिए। इससे सामाजिक दूरी की धज्जियां उड़ गईं। यह सब स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी व उनके कर्मचारियों ने किया है।

कोरोना महामारी के इस दौर में सबसे बड़ी जिम्मेदारी निभा रहा स्वास्थ्य विभाग राज्यमंत्री के दौरे के दौरान अपनी जिम्मेदारी भूल गया। किसी ने सामाजिक दूरी का पालन नहीं किया। भीड़ लगाकर चलते रहे। यह सब तब भी जारी रहा जब निरीक्षण किया जा रहा था। आम लोगों ने इस दशा को देखा तो अफसोस जाहिर किया। जो लोग सामाजिक दूरी का पालन करने की हिदायत देते हैं वही लोग उल्लंघन कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed