{"_id":"61a281176ff2bd22af09f23e","slug":"health-department-worried-about-new-variant-of-corona-sambhal-news-mbd4108447127","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना के नए वैरिएंट को लेकर स्वास्थ्य विभाग चिंचित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना के नए वैरिएंट को लेकर स्वास्थ्य विभाग चिंचित
विज्ञापन
संभल। कोरोना के नए वैरिएंट बी.1.1.529 को लेकर स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है। शासन स्तर से एहतियात बरतने के लिए दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। विदेश से आने वाले लोगों की निगरानी की जाएगी। फिलहाल स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि ऐसी कोई सूची नहीं मिली है जिसमें यह जानकारी मिल सके कि हाल ही में कौन लोग विदेश यात्रा कर लौटे हैं।
शनिवार को जिला मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अजय कुमार सक्सेना ने बताया कि शासन स्तर से पत्र आया है। जिसमें विदेश से आने वाले लोगों की निगरानी करने और उन्हें होम आइसोलेट करने के लिए निर्देश दिए गए हैं। अभी हमें कोई ऐसी सूची नहीं मिली है जिसके आधार पर विदेश से आने वाले लोगों की जानकारी मिल सके। जो लोग विदेश से आएंगे उन्हें आठ दिन तक होम आइसोलेट किया जाएगा। इसके लिए निगरानी समिति का सहयोग लिया जाएगा। जिससे वह विदेश यात्रा से लौटे लोगों की जानकारी दें सकें।
स्वास्थ्य विभाग के जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. मनोज चौधरी ने बताया कि विदेश यात्रा कर लौटे लोगों की सूची हर दिन मिला करेगी। जिसके आधार पर उनकी निगरानी की जाएगी। स्वास्थ्य विभाग पूरी तैयारी से है।