फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Head-on collision between car and bike, bike rider dies

Sambhal News: कार और बाइक में आमने-सामने की भिड़ंत, बाइक सवार युवक की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 11 Jun 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
Head-on collision between car and bike, bike rider dies
गवां। रजपुरा थाना क्षेत्र में गवां-अनूपशहर मार्ग पर कार और बाइक में आमने-सामने की टक्कर हो गई। इसमें बाइक सवार जाहिद (26) निवासी अनूपशहर के मोहल्ला देहली गेट की मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन

जाहिद के बड़े भाई राशिद अली ने बताया कि जाहिद सोमवार को पत्नी रेहाना के साथ नखासा थाना क्षेत्र के गांव ततारपुर में अपनी ससुराल में बकरीद पर गया था। मंगलवार शाम 7:30 बजे के करीब बाइक से पत्नी को मायके में छोड़कर अकेला घर लौट रहा था। जैसे ही गवां-अनूपशहर मार्ग पर डिजायर ग्रुप के सामने पहुंचा तो उसी समय सामने से आ रही बेकाबू कार ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें जाहिद की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक कार छोड़कर मौके से भाग गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार को कब्जे में लिया है। युवक की मौत पत्नी रेहाना और मां अनीशा का रो-रोकर बुरा हाल है। थाना प्रभारी निशांत कुमार राठी ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed