{"_id":"58a9fe8e4f1c1b921ad86937","slug":"harsh-firing-me-teen-ghayal","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूल्हे के पिता ने की हर्ष फायरिंग, तीन घायल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूल्हे के पिता ने की हर्ष फायरिंग, तीन घायल
संभ्ाल/अमर उजाला ब्यूराे
Updated Mon, 20 Feb 2017 02:02 AM IST
विज्ञापन
असमोली के गांव भसौड़ा में हर्ष फायरिंग की सूचना पर पहुंची पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीनों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घटना की बाबत जानकारी की।
असमोली थाना क्षेत्र के गांव भैसोड़ा निवासी अतर सिंह के पुत्र टिंकू सिंह की जनपद अमरोहा के थाना देहात क्षेत्र के गांव सिंहाली से लगन आई थी।
शाम करीब 4 बजे लग्न चढ़त का कार्यक्रम चल रहा था जैसे ही टिंकु को उपहार स्वरूप रुपये व अन्य सामान भेंट किया गया तो टिंकु सिंह के पिता अतर सिंह ने तमंचे से हर्ष फायरिंग करनी शुरू कर दी। लग्न के दौरान सफाई कार्य में लगे मुन्ना सिंह वाल्मीकि तथा लग्न देखने पहुंची केवल सिंह पाल की बेटी बबली समेत तीन लोगों के छर्रे लग गए। इससे लग्न समारोह में अफरा-तफरी मच गई। घायलों को तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल तथा निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी मिलने के बाद थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस को आता देख आरोपी अतर सिंह मौके से भाग गया।
पुलिस ने घटना की बाबत जानकारी की। सीओ बीपी सिंह बालियान ने बताया कि जानकारी मिलने के बाद तुरंत पुलिस को मौके पर भेजा गया था। घटना की जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश थाना पुलिस को दिए गए हैं। जल्द ही रिपोर्ट दर्ज हो जाएगी।