फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   hariyale teej

सावन के गीतों की रही गूंज

Sat, 06 Aug 2016 01:15 AM IST
अमर उजाला/ ब्यूरोसंभल
अमर उजाला/ ब्यूरोसंभल Updated Sat, 06 Aug 2016 01:15 AM IST
विज्ञापन
hariyale teej
संभल के प्रेम वाटिका में तीज उत्सव पर नृत्य करतीं महिलाएं।

विज्ञापन
 उत्साह और उमंग का पर्व हरियाली तीज जिलेभर में धूमधाम के साथ मनाया गया। घरों के साथ- साथ शिक्षण संस्थाओं में मस्ती की छटा बिखेरते कार्यक्रम और छात्राओं व शिक्षिकाओं की मंत्रमुग्ध कर देने वाली प्रस्तुतियों से हर तरफ सावन की मस्ती नजर आई। शुक्रवार को स्कूलों में सुबह से ही मेहंदी प्रतियोगिता समेत सांस्कृतिक आयोजनों की धूम रही। सावन के गीतों के साथ तीज की मल्हार पर उपस्थित जनसमूह मंत्रमुग्ध नजर आया।
हरियाली तीज के उपलक्ष्य में मेला ग्राउंड स्थित जीके सिल्वर स्टोन स्कूल में मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन हुुआ। मनमोहक मेहंदी हाथों पर रचाकर प्रतिभागियों ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया। हरियाली तीज के उपलक्ष्य में तीज क्वीन प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। स्कूल की शिक्षिकाओं ने प्रतिभाग किया। श्वेता शर्मा को तीज क्वीन का खिताब दिया गया। दूसरा स्थान अमृता और तीसरा सरिता को मिला। श्रीरामबाग रोड स्थित एमएलजैडएस स्कूल में तीज महोत्सव व फ्रेंडशिप डे का आयोजन हुआ। मिस तीज का आयोजन हुआ।
विज्ञापन


मेहंदी प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। नमिता चौधरी, मेघा, जया, यशी, शुभा, श्वेता, स्नेहा, स्वाती, मीमांसा, कल्पना, टीना, बेबी, दीक्षा, नेहा, सपना, अर्पणा, चंद्रभान, कन्हैया, गौरव, विशेष मौजूद रहे। एसएस इंटरनेशनल स्कूल में मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। विजयी प्रतिभागियों को विद्यालय संचालिका प्रिया शर्मा ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। सरिता ठाकुर, दीप्ति शर्मा, नशरा बी, जोएवा, स्नेहलता, नीतू, दीपा, नैंसी, ऋतु, खुशबू शर्मा, कुंतेश, ज्योति, बीना सिंह, संगीत कुमार शर्मा, शेखर सिंह मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पंजाबी कालोनी स्थित भारतीय कला निकेतन ऐजू चैंप किड्स स्कूल में तीज महोत्सव पर हरयाली का संदेश देने के लिए पौधारोपण किया गया। अधिशासी अधिकारी विकास सेन ने पौधा रोपण किया। वृक्षों का जीवन में महत्व बताया। चंद्रशेखर शर्मा, सुधीर मल्होत्रा, राहुल शांख्यधर, अभिषेक अग्रवाल, ममता नागर, दीप्ति शर्मा, रिंकी शर्मा, प्रियंका अग्रवाल मौजूद रहे। जगमोहन सरस्वती विद्या मंदिर में तीजोत्सव पर विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से प्रतिभागियों ने समां बांध दिया। सावन मल्हार और तीजों के गीतों की प्रस्तुति से माहौल मंत्रमुग्ध हो गया। जीपी सिंह, सुरेश चंद्र यादव, सरदार हरचरन सिंह, जनार्दन शर्मा, अशोक कुमार, अनिल गोयल, दीप्ति शर्मा, ह्रदेश यादव, सोनम वार्ष्णेय, यशस्विनी शर्मा, अखिलेश पचौरी, रुचि अग्रवाल मौजूद रहे।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed