फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Hard work is necessary to make dreams come true: SP

सपनाें को सच करने के लिए मेहनत जरूरी : एसपी

Tue, 01 Oct 2024 05:29 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Tue, 01 Oct 2024 05:29 AM IST
विज्ञापन
Hard work is necessary to make dreams come true: SP
बहजोई (संभल)। सपने देखना तो ठीक है लेकिन उन सपनों को सच करने के लिए मेहनत करना जरूरी है। ज्यादातर युवा सपनों को पूरा करने के लिए प्रयास नहीं करते। जो करते हैं, उन्हें सफलता जरूर मिलती है। जिंदगी में सफलता के लिए शॉर्ट कट नहीं होता है। इसलिए सफलता के लिए कड़ा परिश्रम जरूरी है। यह बातें एसपी कृष्ण कुमार ने विद्यार्थियों से कहीं। मौका था बहजोई महाविद्यालय में आयोजित पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम का।
विज्ञापन

सोमवार को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से बहजोई स्थित बहजोई महाविद्यालय में पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम का आयोजन किया गया। एसपी कृष्ण कुमार और प्राचार्य डॉ. वीके गुप्ता ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। एसपी ने छात्राओं से कहा कि महिला हेल्पलाइन 1090 और यूपी 112 नंबर उनके लिए महत्वपूर्ण हैं। यदि किसी छात्रा को कहीं कोई परेशान करता है तो तत्काल सूचना दें। पुलिस मदद करेगी। छात्रों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए आग्रह किया। कहा कि बाइक चलाते समय हेलमेट जरूर लगाएं। ओवरस्पीड न चलें।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ने छात्र-छात्राओं को साइबर अपराधियों से सतर्क रहने के लिए हिदायत दी। छात्राओं से कहा कि अनजान लोगों से सोशल मीडिया पर बात न करें। छात्राें से कहा कि वह अनजान वीडियो कॉल न उठाएं। यदि कोई इन ठगों के जाल में फंस जाता है तो पुलिस को सूचना दें। साइबर ठगी से बचने के लिए उपाए बताए। बताया कि रुपये ठगने से बचने का तरीका है कि अनजान बेवसाइड पर न जाएं। यदि ठगी हो जाती है तो 1930 पर तत्काल कॉल कर शिकायत दर्ज कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्र-छात्राओं के सवाल पर क्या बोले एसपी


सवाल : पुलिस में कैरियर कैसे बनाएं- रजनी

जवाब- स्नातक की किताबों का मन लगाकर पढ़ें और एनसीईआरटी की किताबों से दोस्ती कर लें। किसी कोचिंग की जरूरत नहीं पड़ेगी। कैरियर बन जाएगा। शर्त यही है कि किताबों को अच्छे से ही पढ़ना है।
सवाल : वर्तमान में चलन हो गया है कि शादी से पहले दहेज तय होता है, क्या करें?- भावना

जवाब- ऐसे किसी भी परिवार में शादी न करें जहां दहेज की मांग की जाती है। यह अपराध है। खुद को इस काबिल बनाएं कि सामने वाला शादी के लिए आग्रह करे। काबिल बनाने के लिए किताबों को समय देना होगा, सोशल मीडिया से बचना होगा।
सवाल : हेलमेट लगाना अनिवार्य है लेकिन इस नियम का पालन नहीं होता- फूलजहां

जवाब- हेलमेट लगाना अनिवार्य है क्योंकि हादसा होने पर सिर चोट लगने से काफी हद तक बच जाता है। यदि हेलमेट नहीं लगा होता है तो कई हादसों में जान तक चली जाती है। इसके पालन के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। जो हेलमेट के बिना मिलेगा उसका चालान होगा।

सवाल : आप आईपीएस कैसे बनें, शुरूआती सफर के बारे में बताएं -सुमित

जवाब : मेरी 12वीं कक्षा तक की पढ़ाई हिंदी माध्यम से हुई है। मास्टर डिग्री विदेश से की है। आईपीएस बनने का सपना काफी छोटेपन से था। इस सपने को सच करने के लिए कड़ी मेहनत की। माता-पिता और शिक्षकों का सहयोग मिला। मेरी मेहनत रंग लाई और आईपीएस बन गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed