फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   happyness for ayadhya mandir in sambhal

मिनी वृंदावन चंदौसी हुई राममय, एक साथ मनाई होली- दीपावली

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
happyness for ayadhya mandir in sambhal
चंदौसी के गऊशाला रोड पर प्राचीन शिव मंदिर में जलते दीयों से लिखा जय श्रीराम - फोटो : CHANDAUSI
चंदौसी। अयोध्या में श्री राम मंदिर शिलान्यास पूजन के अवसर पर मिनी वृंदावन कही जाने वाली चंदौसी राममय हो गई। अगस्त माह में ही दीपावली के साथ होली मनाई गई। रामभक्तों ने रंग खूब गुलाल खेला और आतिशबाजी की। मंदिरों में महाआरती और सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। रात्रि होते ही शहर दीयों से जगमगा उठा। मंदिर और घरों के बाहर लोगों ने दीये जलाएं। तीन माह पहले ही दीपावली उत्सव मनाया गया।
विज्ञापन

चंदौसी नगर में मंदिरों की संख्या अधिक होने के कारण इसे मिनी वृंदावन नाम से भी जाना जाता है। बुधवार को श्रीकृष्ण की मिनी वृंदावन चंदौसी का माहौल पूरी तरह से बदला नजर आया। अयोध्या में श्रीराम मंदिर पूजन का असर चंदौसी में दिखाई दिया। दिन के समय आवास विकास काली मंदिर, मय अस्सू में, घरों में कई स्थानों पर सुंदर कांड का पाठ कर श्रीराम की महिमा का गुणगान किया।
विज्ञापन

दोपहर के भाजपाइयों और श्रीराम भक्तों ने बिसौली गेट सहित कई स्थानों पर अबीर गुलाल उड़ाया, रंग लगाया। इस दौरान उन्होंने जमकर आतिशबाजी भी की। पहली बार अगस्त माह में होली दीपावली दोनों त्योहार एक साथ मनाए गए। लोगों ने खूब जश्न मनाया। शाम के समय रामबाग स्थित राम दरबार, डिस्पेंसरी रोड स्थित मंदिर, कचहरी बाग स्थित शिव मंदिर में महाआरती का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed