{"_id":"617af6c8e5e3381c8f0a8226","slug":"hanuman-ji-burnt-lanka-with-tail-fire-chandausi-news-mbd4077545117","type":"story","status":"publish","title_hn":"हनुमान जी ने पूंछ की आग से जला दी लंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हनुमान जी ने पूंछ की आग से जला दी लंका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धनारी/बनियाठेर। धनारी थाना क्षेत्र के गांव चंदपुरा के ठाकुरजी देवाश्रम परिसर में रामलीला का आयोजन किया जा रहा है। कलाकारों ने सुग्रीव व श्रीराम की मित्रता तथा हनुमान द्वारा लंका दहन का भाव पूर्ण मंचन किया।
रामलीला के प्रथम दृश्य में दिखाया गया है कि श्रीराम व लक्ष्मण सीता की खोज में वन में भटक रहे हैं। तभी वहां वेश बदलकर हनुमान पहुंच जाते हैं और श्रीराम व लक्ष्मण को लेकर राजा सुग्रीव के पास पहुंचते हैं। श्रीराम बाली वध कर देते हैं। इसके बाद हनुमान को सीता की खोज के लिए लंका भेजा जाता है। हनुमान समुद्र लांघ कर लंका पहुंचते हैं और अशोक वाटिका में बैठी सीता माता को श्रीराम का समाचार सुनाते हैं। तभी मेघनाथ हनुमान को पकड़कर रावण के दरबार में पेश करता है। जहां हनुमान की पूंछ में आग लगा दी जाती है। हनुमान अपनी पूंछ की आग से पूरी लंका में जला देते हैं। वहीं बनियाठेर थाना क्षेत्र के गांव बनियाखेड़ा स्थित शिव मंदिर परिसर में श्री आदर्श युवक रामलीला कमेटी के तत्वावधान में रामलीला का आयोजन किया जा रहा है। कलाकारों ने बाली वध व लंका दहन का संजीव मंचन कर दर्शकों को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया। इस अवसर पर कमल सिंह प्रजापति, महेश पाल सिंह, एकराम प्रजापति, लीलाधर मौर्य, कपिल प्रजाप ति, सतीश जैन, उमेश प्रजापति आदि मौजूद रहे।