फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   hadson men maut

हादसों में सात की मौत, रक्षाबंधन की खुशियां गम में बदली 

Fri, 19 Aug 2016 01:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल Updated Fri, 19 Aug 2016 01:01 AM IST
विज्ञापन
चंदौसी। कोई राखी बंधवाने जा रहा था तो कोई राखी बांधने लेकिन रास्ते में ही चार भाई बहनों की जिंदगियां खत्म हो गईं। 
विज्ञापन

  जिम्मेदारों की लापरवाही की कीमत रक्षाबंधन पर राखी बांधने और बंधवाने आ रहे एक बालक समेत चार व्यक्तियों को अपनी जान देकर चुकानी पड़ी। पांचवी घटना गुन्नौर के बिजुआ नगला गांव में हुई, जिसमें एक बहन की राखी बांधने के बाद करेंट से मौत हो गई।

एक के बाद एक कई हादसे हुए। खुशियां गम में बदल गईं। कई परिवार उजड़ गए।
   अब सवाल इस बात का है कि जिन परिवारों की खुशिया उजड़ गईं। बहनें अपने भाई का इंतजार ही करती रहीं। भाई अपनी बहन से राखी नहीं बंधवा पाए। उधर, हादसों में परिजनों की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। लोग सूचना मिलते ही घटनास्‍थल की ओर रवाना हो गए।
विज्ञापन


रक्षाबंधन मनाने जा रही महिला की वाहन दुर्घटना में गई जान 
चंदौसी। शहर के घटिया गेट निवासी हरिओम पुत्र मंगल सैनी अपनी पत्नी पुष्पा (28) और मासूम यश (08) के साथ रक्षाबंधन पर मुरादाबाद से अपने घर आ रहे थे। हरिओम मुरादाबाद में गत्ता फैक्ट्री में ठेकेदारी करते हैं। सुबह करीब आठ बजे बाइक से घर के लिए चले तो थाना बनियाठेर से पहले रसूलपुर कैली के नजदीक हाइवे में गड्ढे होने की वजह से बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। बाइक पर सवार हरिओम की पत्नी पुष्पा के सिर में गंभीर चोट लगी। हरिओम और मासूम बेटा यश भी घायल हो गया। 108 एंबुलेंस की सहायता से अस्तपाल लाया गया। चिकित्सक ने पुष्पा को मृत घोषित कर दिया। हरिओम और यश का इलाज चल रहा है। परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। परिजन पुष्पा के शव को अपने घर ले गए। पीएम नहीं कराया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


घर लौट रहे दो दोस्तों की मौत
चंदौसी। शहर के घटलेश्वर गेट निवासी नन्हें पुत्र ओमप्रकाश (25) अपने साथी मुरादाबाद के बिलारी कोतवाली क्षेत्र के सहसपुर निवासी वसीम पुत्र शकील अहमद (15) के साथ बाइक से रक्षाबंधन पर अपने घर आ रहा था। थाना बनियाठेर के नजदीक रसूलपुर कैली के निकट हाइवे पर गड्ढों में बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। इसमें दोनों युवक गंभीर घायल हो गए। एंबुलेंस की सहायता से दोनों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सक ने नन्हें को मृत घोषित कर दिया। वसीम को मुरादाबाद रेफर कर दिया। मुरादाबाद जिला अस्पताल में वसीम ने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। नन्हें के माता-पिता का पहले ही देहांत हो चुका है। सूचना पर मोहल्ले के लोग अस्पताल पहुंचे। शव को रिश्ते के मामा छोटे पुत्र मिठठन लाल की सुपुर्दगी में दे दिया है। 

राखी बांधने आई बहन की करेंट लगने से मौत
गुन्नौर/चंदौसी(ब्यूरो)। गुन्नौर थाना क्षेत्र के बिजुवा नगला गांव में भाई को राखी बांधने आई विवाहिता बहन की इलेक्ट्रिक पंखा छूने से करेंट से मौत हो गई।  
बिजुवा नगला गांव निवासी मुरारी लाल यादव के बेटी अमनेश यादव की शादी तीन साल पहले ईसमपुर गांव निवासी वीरेंद्र यादव के साथ हुई थी। उसके सालभर की बेटी भी है। बृहस्पतिवार को रक्षाबंधन के लिए वह पति व बेटी के साथ मायके में भाई को राखी बांधने आई। पति वीरेंद्र तो अमनेश को बिजुवा नगला छोड़कर गांव ईसमपुर लौट गया। अमनेश ने भाई को राखी बांधी। गर्मी पर उसने इलेक्ट्रिक पंखे का रुख अपनी ओर किया। पंखे में करेेंट की चपेट में आकर वह झुलस गई।
 परिजन उसे उठाकर हास्पिटल ले जाने लगे  लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। जिससे घर में कोहराम मच गया। पति व अन्य परिजन भी पहुंच गए। 

रक्षाबंधन पर पत्नी मायके गई, पति ने कर ली आत्महत्या
चंदौसी(ब्यूरो)। रक्षाबंधन के त्योहार पर तकरार के बाद पत्नी मायके चली गई। उसके जाते ही युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने आनन फानन में कर दिया गया।
कोतवाली के मुहल्ला लोधियान में एक पच्चीस वर्षीय युवक की अपनी पत्नी ने अक्सर तकरार होती रहती थी। उसकी पत्नी भी इसी शहर की है। शादी भी सिर्फ छह महीने पहले ही हुई थी। गुुरुवार की सुबह पत्नी रक्षाबंधन पर अपने भाई को राखी बांधने जाने के लिए तैयार होने लगी। इसी बीच कोई बात हुई, जिसके बाद युवक व उसकी पत्नी के बीच फिर विवाद शुरू हो गया। युवक की मां ने  रोजमर्रा की बात समझकर पति पत्नी के झगड़े पर ध्यान नहीं दिया।

 मां तो बाजार चली गई लेकिन इसी बीच पत्नी गुस्से में ही अपने मायके चली गई। पत्नी के जाते ही शायद युवक ने घर के कमरे में फंदा लगाकर फांसी लगा ली। मां कुछ देर बाद घर पहुंची तो वहां का मंजर देखकर उसकी चीख निकल गई। जिसे सुनकर मुहल्ले के कई लोग घर के बाहर इकट्ठे हो गए। युवक को कमरे से बाहर लाया गया। पत्नी व ससुराल वाले भी मौके पर पहुंचे। परिजनों ने आनन फानन में उसका अंतिम संस्कार कर दिया।

निजी बस की टक्कर से पिता पुत्र की मौत, महिला घायल
बहजोई(संभल)। रक्षाबंधन की खुशी उस समय मातम में बदल गई जब अपने मासूम बेटे के साथ रक्षाबंधन पर रिश्तेदारी में आ रहे दपंति की बाइक में एक निजी बस ने टक्कर मार दी। बालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला व उसके पति को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद पति को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।

जिला अस्पताल पहुंचते ही पति ने भी दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।
जिला बुलंदशहर के थाना डिबाई के गांव सतोही निवासी करीब 38 वर्षीय संदीप वार्ष्णेय पुत्र सतीश चंद्र अपनी पत्नी रेखा वार्ष्णेय व करीब 10 वर्षीय बेटे रितिक उर्फ कान्हा के साथ बाइक पर सवार होकर अपनी ससुराल बहजोई आ रहे थे। बहजोई में बबराला की ओर जा रही तेज गति निजी बस ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार उछलकर दूर सड़क पर जा गिरे। हादसे को देख आसपास के लोग मौके की ओर दौड़े। तब मासूम रितिक दम तोड़ चुका था।

सूचना पर पुलिस टीम को लेकर पहुंचे थानाध्यक्ष प्रवीन सोलंकी ने घायलों को जीप में डालकर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद संदीप को जिला अस्पताल संभल के लिए रेफर कर दिया गया।



 जिला अस्पताल पहुंचने पर शाम करीब साढ़े सात बजे करीब चिकित्सक ने संदीप को भी मृत घोषित कर दिया। पिता-पुत्र की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। थानाध्यक्ष का कहना था कि निजी बस की तलाश की जा रही है। 

मृतकों के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। तहरीर मिलने पर हादसे की एफआइआर दर्ज की जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed