फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   hadso me teen logon ke mout

सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत

Sat, 18 Feb 2017 01:57 AM IST
संभ्ाल/अमर उजाला ब्यूराे
संभ्ाल/अमर उजाला ब्यूराे Updated Sat, 18 Feb 2017 01:57 AM IST
विज्ञापन
hadso me teen logon ke mout
कार और PRTC बस की टक्कर में 4 की मौत
आनन-फानन में डायल 100 पुलिस ने घायल को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। हादसा बहजोई-बबराला के बीच गांव खजरा-खाकम पर शाम करीब पौने पांच बजे हुआ। इधर, असमोली क्षेत्र में सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। ये हादसे मनोटा-सैदनगली और लोधीपुर-असमोली मार्ग पर हुए।
विज्ञापन


श़क्रवार को जिला बदायूं के थाना इस्लामनगर के गांव नौगवां अचलपुर निवासी राजकुमार पुत्र छोटे सिंह व धर्मवीर पुत्र निरंजन बाइक पर सवार होकर थाना बहजोई के गांव जैतपुर से गांव लौट रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक बहजोई-बबराला के बीच स्थित गांव खजरा-खाकम के मोड पर पहुंची, तो अचानक बहजोई से बबराला की ओर तेज गति से जा रही टाटा डीसीएम ने टक्कर मार दी। टक्कर जबर्दस्त थी। बाइक सवार उछलकर सड़क पर जा गिरे। आसपास के लोग मौके की ओर दौडे़। बाइक सवार भी दूर जाकर गिरे। उनके सिर में चोट आई थी। बाइक सवार चालक ने हेलमेट नहीं लगा रखा था। लोग कुछ मदद कर पाते, उससे पहले ही करीब 22 वर्षीय धर्मवीर ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची 100 डॉयल पुलिस ने घायल राजकुमार को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। स्थानीय पुलिस व परिजन भी अस्पताल में पहुंच गए। कोतवाल धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचना दी गई। शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलने पर एफआईआर दर्ज की जाएगी। परिजनों ने बताया कि धर्मवीर गांव जैतपुर से पैर के दर्द की दवा लेकर गांव लौट रहा था। अचानक रास्ते में हादसा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


असमोली थाना क्षेत्र में सड़क पार करते समय बुजुर्ग को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई।  
असमोली थाना क्षेत्र के दबोई खुर्द गांव निवासी मोहम्मद सलीम (70) वर्ष गुरुवार को देर शाम करीब सात बजे आबादी के बीच मनोटा-सैदनगली मार्ग को पार रहे थे। मार्ग को पार करते समय तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने सलीम में टक्कर मार दी, जिसमे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल बुजुर्ग की चीख सुनकर ग्रामीण दौड़ पड़े। सूचना पाकर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। जिला अस्पताल ले जाते समय बुजुर्ग की रास्ते में मौत हो गई। परिजन शव को घर ले आए। शुक्रवार दोपहर में उनको सुपुर्द ए खाक कर दिया गया।


 इधर, असमोली क्षेत्र के ही दुगावर गांव निवासी रोहित उर्फ रिंकूपुरी पुत्र रामानंदपुरी आयु (30) भारत गैस एजेंसी असमोली में डिलीवरी मैन था। गुरुवार की रात्रि करीब नौ बजे रोहितपुरी अपनी बाइक से घर लौट रहा था। असमोली-लोदीपुर मार्ग पर गांव के निकट ही अज्ञात वाहन में बाइक पीछे की ओर से टकरा गई। जिसमे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। सरकारी एबुंलेंस की मदद से इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। कुछ देर बाद ही घायल ने दम तोड़ दिया। शुक्रवार को परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed