{"_id":"590f78204f1c1b50548514a3","slug":"gun-point-crime-at-road","type":"story","status":"publish","title_hn":"गनप्वाइंट पर बदमाशों ने मुनीम से डेढ़ लाख लूटे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गनप्वाइंट पर बदमाशों ने मुनीम से डेढ़ लाख लूटे
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
Updated Mon, 08 May 2017 01:10 AM IST
विज्ञापन
क्राइम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रंपुरा-इस्लामनगर मार्ग पर सरेशाम नकाब बदमाशों ने गन प्वाइंट पर बाइक सवार मुनीम से डेढ़ लाख रुपये लूट लिए। वारदात के वक्त शराब के ठेके का मुनीम विभिन्न ठेकों से धन की वसूली कर लौट रहा था। सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस और एएसपी व सीओ ने आसपास लोगों से घटना की जानकारी ली।
रविवार की शाम सात बजे करीब शराब के ठेके का मुनीम वीरेंद्र चौधरी पुत्र जगपाल बाइक से गांव रंपुरा स्थित शराब के ठेके से धन की वसूली कर लौट रहा था। जैसे ही उसकी बाइक रंपुरा से इस्लामनगर रोड के लिए करीब सौ मीटर आगे निकली, पीछे से एक बाइक से आ रहे नकाबपोश तीन बदमाशों ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी।
इससे बाइक गिर पड़ी, वह भी गिर गया। वह कुछ समझ पाता, इससे पहले ही बदमाशों ने गन प्वाइंट पर लेकर मुनीम से एक लाख 17 हजार पांच सौ रुपये और उसकी तनख्वाह के 22 हजार लूट लिए और इस्लामनगर रोड की ओर भाग गए। मुनीम ने जानकारी अपने शराब ठेके के प्रबंधक को दी।
विज्ञापन
प्रबंधक की ओर से पुलिस को सूचना मिली। पुलिस ने घटनास्थल और आसपास पूछताछ की, कांबिंग भी की, लेकिन बदमाश पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सके। सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक संभल पंकज कुमार पांडेय व पुलिस क्षेत्राधिकारी चंदौसी सुरेश बाबू यादव भी घटनास्थल के आसपास पहुंचे और घटना की जानकारी ली।
प्रबंधक ने बताया कि मुनीम वीरेंद क्षेत्र के कई गांवों में बने शराब के ठेकों से धन की वसूली कर लौट रहा था।