{"_id":"68ba0329406b699b670c1ede","slug":"gst-rates-will-be-reduced-market-will-be-full-during-festivals-sambhal-news-c-275-1-sbl1010-126595-2025-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: जीएसटी दरें होंगी कम, त्योहारों पर बाजार भरेगा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: जीएसटी दरें होंगी कम, त्योहारों पर बाजार भरेगा दम
विज्ञापन
संभल में शोरूम में रखे इलेक्ट्रानिक आइटम। संवाद
संभल/चंदौसी। केंद्र सरकार ने अप्रत्यक्ष करों की दरों में ऐतिहासिक सुधार करते हुए चार की जगह सिर्फ दो जीएसटी स्लैब को मंजूरी दी है। अब जीएसटी की सिर्फ दो दरों 5 और 18 फीसदी को मंजूरी मिली है। नई दरें 22 सितंबर से लागू होंगी। सरकार के इस फैसले का कारोबारी वर्ग स्वागत कर रहा है। कारोबारियों ने इसे त्योहारी सीजन के लिए बड़ी उम्मीद बताया है। कारोबारियों के साथ आम लोगों को भी इन दरों के कम होने से बड़ी राहत है।
व्यापारी वर्ग इलेक्ट्रानिक सामान, डायग्नोस्टिक किट, स्टेशनरी और टायर से लेकर वाहन एवं बीमा से संबंधित लोग जीएसटी दरें कम होने को लेकर खुश हैं। कहना है कि जीएसटी दरें कम होने से सामान आदि सस्ते होंगे तो लोगों की जेब पर कम बोझ पड़ेगा। लोग सामान की खरीदारी करने के लिए उत्सुक होंगे। ऐसे में व्यापार का चमकना लाजिमी है। व्यापारियों ने बातचीत में कहा है कि सरकार का जीएसटी वाला फैसला कारोबार की दृष्टि से बेहतर साबित होगा। कारोबार को तरक्की करने का अच्छा अवसर मिलेगा और लोग भी कम कीमत में सामान खरीदकर जरूरत को पूरा कर सकेंगे।
0000000000
.घरेलू उपयोग में आने वाले इलेक्ट्रानिक आइटमों पर 28 फीसदी की जगह सिर्फ 18 प्रतिशत जीएसटी लगेगी। यह कारोबार के लिए बेहतर साबित होगा। लोगों की जेब पर ज्यादा बोझ नहीं पड़ेगा और वह सामान खरीदने के लिए उत्सुक होंगे।
विज्ञापन
-राजीव कुमार, इलेक्ट्रॉनिक्स सामान कारोबारी, संभल
00000000
.डायग्नोस्टिक किट, ग्लूकोमीटर आदि पर अब सिर्फ पांच फीसदी जीएसटी लगेगी। सामान सस्ता हो जाना लोगों को राहत देने वाला होगा। लोगों को सामान की कम कीमत चुकानी होगी तो राहत महसूस करेंगे। सरकार का यह फैसला अच्छा है।
-मलय कांति, सर्जिकल सामान कारोबारी, संभल
000000
.स्टेशनरी के सामान पर जीएसटी शून्य किया जाना बच्चों का भविष्य उज्जवल बनाने वाला कदम है। बच्चे सस्ता सामान खरीदकर शिक्षा ग्रहण कर सकेंगे। अभिभावकों को भी राहत मिलेगी।
-साकेत अग्रवाल, स्टेशनरी कारोबारी, संभल
0000000
.ट्रैक्टर टायर पर आने वाले समय में 5 फीसदी जीएसटी रह जाएगा। सरकार का यह फैसला ठीक है लेकिन डनलप, बुग्गी के टायरों को भी इसी श्रेणी में रखा जाना चाहिए। जिससे बड़े तबके को राहत मिलेगी।
-सजल सिंघल, टायर कारोबारी, संभल
0000000
.निगम की योजनाओं में बंदोबस्ती बीमा पर पहले साल प्रीमियम का 4.5 फीसदी टैक्स देना होता है। स्वास्थ्य बीमा योजना और टर्म प्लान पर 18 फीसदी जीएसटी देनी होती है। जीएसटी समाप्त होने से सीधा फायदा उपभोक्ताओं को मिलेगा। सरकार अच्छा निर्णय है।
-हरनाम सिंह, क्षेत्रीय प्रबंधक क्लब सदस्य, भारतीय जीवन बीमा निगम, संभल
0000000000
.वाहनों पर 28 फीसदी की जगह 18 फीसदी जीएसटी तय की गई है। त्योहारों के मौके पर वाहनों की बिक्री बढ़ना स्वभाविक है। सस्ती गाड़ी लेने के लिए लोग मन बनाएंगे। एक गाड़ी पर 50 रुपये से लेकर एक लाख तक कम हो रहे हैं।
-यश श्रीवास्तव, टीम लीडर हुंडई, संभल
0000000
सरकार द्वारा जीएसटी की दरों के केवल दो स्लैब किए जाने का स्वागत करते हैं। बड़ी संख्या मे वस्तुएं शून्य जीएसटी के स्लैब में आई हैं और अनेकों पर कर की दर कम हुई है। सरकार को यह भी सुनिश्चित करना होगा की बड़े उत्पादक जीएसटी की कम हुई दरों का लाभ उपभोक्ता को दें। 30 सितंबर को मासिक और त्रैमासिक खाता बंदी होगी, इसलिए सरकार से मांग करते हैं की जीएसटी की दरों के बदलाव को एक अक्तूबर से लागू करें, जिससे व्यापारी को हिसाब लगाने मे सुविधा रहे।
-राजीव वार्ष्णेय, जिलाध्यक्ष, फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया व्यापार मंडल, चंदौसी
00000000
जीएसटी में टैक्स के दो स्लैब होने से व्यापारियों को टैक्स में सुविधा मिलेगी। व्यापारियों को काफी हद तक राहत मिलेगी। साथ ही महंगाई कम होने से जनता को भी इसका लाभ मिलेगा। जनता पर महंगाई की मार नहीं पड़ेगी।
-रामकिशोर राजपूत, आयकर, जीएसटी व टेक्सेशन सलाहकार, चंदौसी
00000000
जीएसटी के दो ही दरों के स्लैब किए जाने के सरकार के इस फैसले का स्वागत करते हैं। सरकार का ये कदम सराहनीय है। महंगाई की मार से जूझ रही जनता को काफी राहत मिलेगी। इससे व्यापार भी चमकेगा। जनता को सस्ते में खाना उपलब्ध होने पर आम आदमी सेविंग भी कर सकेगा।
-अनुज कुमार, रेस्टोरेंट स्वामी, चंदौसी
000000000
सरकार का ये फैसला व्यापारी और जनता को राहत देने वाला है। जीवन रक्षक दवाओं पर जीरो प्रतिशत टैक्स होने से लोगों को इलाज कराने में मदद मिलेगी। साथ ही व्यापार भी अच्छा होगा।
-मन्नू, दवाई कारोबारी, चंदौसी