फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   gst meeting with business man in sambhal chandausi

जीएसटी पंजीयन से व्यापारियों को मिलेगा दस लाख रुपये बीमा का लाभ

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jan 2021 01:38 AM IST
विज्ञापन
gst meeting with business man in sambhal chandausi
चंदौसी के अन्नपूर्णा धर्मशाला में वाणिज्य कर विभाग की जीएसटी कार्यालय में बोलते एडिशनल कमिश्नर - फोटो : CHANDAUSI
चंदौसी। वाणिज्य कर विभाग के तत्वावधान में अन्नपूर्णा धर्मशाला में जीएसटी पंजीयन जागरुकता अभियान को लेकर मैगा कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें व्यापारियों को जीएसटी पंजीयन कराने से होने वाले लाभों से अवगत कराया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में वाणिज्य कर विभाग मुरादाबाद से आए एडिशनल कमिश्ननर ग्रेड-1 अरविंद कुमार व एडिशनल कमिश्नर ग्रेड-2 अवधेश कुमार सिंह ने व्यापारियों को जीएसटी पंजीयन बढ़ाने जाने व पंजीयन से होने वाले लाभों से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि व्यापारियों को जीएसटी पंजीयन लेने से 10 लाख रुपये का मुख्यमंत्री दुर्घटना बीमा योजना लाभ मिलता है तथा उनको कोई प्रीमियम जमा नहीं करना पड़ता। यदि व्यापारी का 40 लाख रुपये (ट्रेडर्स) व 20 लाख रुपये (सेवा प्रदाता) से ऊपर टर्नओवर है, तब पंजीयन आवश्यक है। जिन व्यापारियों का इससे नीचे का कारोबार है, वह भी पंजीयन लेकर राज्य व राजस्व में सहायक हो सकते हैं। उनके लिए दस लाख रुपये बीमा, इनपुट टैक्स क्रेडिट आदि सुविधाओं का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

दोनों अधिकारियों ने बताया कि व्यापारियों की समस्याओं के निराकरण को वाणिज्य कर कार्यालय में हेल्प डेस्क बनाई गई है। जिसमें पंजीयन व रिटर्न दाखिल आदि समस्याओं का समाधान किया जा रहा हैं। व्यापारियों द्वारा रखी गई शंकाओं का निस्तारण भी अधिकारियों द्वारा किया गया। इस अवसर पर डिप्टी कमिश्नर हरि सहाय सिंह, कौशलेश सिंह, परमहंस लाल श्रीवास्तव, असिस्टेंट कमिश्नर सुरेश कुमार पाल, वाणिज्य कर अधिकारी रामलखन यादव, महेश शर्मा, विनीत वशिष्ठ सहित व्यापारी व पूर्व विधान परिषद सदस्य परमेश्वर लाल सैनी, प्रेम ग्रोवर, राजीव वार्ष्णेय, हरिगोपाल, विनय सर्राफ, दिलीप नगीना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed