फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   G's mess becomes jam, 35 minutes journey turns into three hours

Sambhal News: जी का जंजाल बना जाम, 35 मिनट का सफर तीन घंटे में

Tue, 01 Oct 2024 05:29 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Tue, 01 Oct 2024 05:29 AM IST
विज्ञापन
G's mess becomes jam, 35 minutes journey turns into three hours
संभल। संभल से मुरादाबाद की दूरी करीब 35 किलोमीटर है। इस दूरी को तय करने में करीब 40 मिनट का समय लगता है। लेकिन सिरसी में एक किलोमीटर का दायरा जी का जंजाल बना है। सुबह से देर रात तक जाम लगा रहता है। हालात यह हैं कि 35 किमी का सफर तय करने में तीन घंटे से ज्यादा का समय लग रहा है। जिससे नौकरीपेशा लोगों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

सिरसी कस्बे में बारिश के दौरान अक्सर सड़क बैठ जाती थी। जलभराव होने से ज्यादा दिक्कत का सामना करना पड़ता था। इस सड़क को सीसी से तैयार किया गया है। जिससे पानी का असर न पड़े और गड्ढे भी न बनें। सीसी सड़क का काम करीब एक महीने से चल रहा है। फिलहाल संभल से मुरादाबाद जाने वाली लेन का काम आधा हुआ है। मुरादाबाद से संभल आने वाली लेन का काम शुरू होना बाकी है। एक लेन के काम के दौरान ही हर दिन दो हजार से ज्यादा वाहन चालक परेशानी उठा रहे हैं। रोडवेज के परिचालक सौरभ ने बताया कि संभल से सिरसी पहुंचने में 10 मिनट का समय लगता है। इसके बाद जाम कितनी देर लगे यह स्थिति पर तय करता है। संभवता हर दिन दो से तीन घंटे जाम रहता है। इस दौरान बड़े वाहन निकालने में ज्यादा दिक्कत होती है। सिरसी से निकलने के बाद मुरादाबाद रोडवेज तक पहुंचने में 30 से 35 मिनट लग जाते हैं।
विज्ञापन

कार अनियंत्रित होकर नाले में घुसी, वाहनों की रफ्तार थमी
मुरादाबाद की ओर से आ रही कार अनियंत्रित होकर नाले में घुस गई। इससे जाम की स्थित विकट हो गई। कार को नाले में घुसा देखकर आसपास के लोग पहुंच गए। करीब आधा घंटे की मशक्कत के बाद कार को बाहर निकाला जा सका। कार निकालने के दौरान वाहनों की रफ्तार पर पूरी तरह ब्रेक लग गया। इस दौरान मुरादाबाद के निजी विश्वविद्यालयों से लौट रहीं बसें भी फंसी दिखाई दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क पर अभी काम चल रहा है। इस पूरे काम को होने में करीब एक महीने का समय लगेगा। यातायात पुलिस से वाहनों की निकासी के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की मांग की थी लेकिन यातायात पुलिस ने कोई जवाब नहीं दिया है। इसलिए जाम की स्थिति बन रही है। -सुनील प्रकाश, एक्सईएन, लोकनिर्माण विभाग, संभल।
दिन में कई बार ऐसा होता है कि जब रोडवेज बस अड्डे पर बस नहीं होती है। जब जाम से निकलकर आती हैं तो 8 से 10 बसें एक साथ आती हैं। इससे यात्रियों को भी असुविधा होती है। यह स्थिति काफी दिनों से बनी हुई है। रोडवेज बसें समय से यात्रियों को नहीं छोड़ पा रही हैं। -हसन इमाम, प्रभारी, रोडवेज बस अड्डा, संभल


यातायात पुलिस कर्मियों की ड्यूटी दूसरे जिले में चल रही है। इसलिए 19 पुलिसकर्मी दूसरे जिले से हमने बुलाए हैं। कई बड़े कार्यक्रम जिले में आयोजित हुए तो यातायात पुलिस की व्यस्तता बढ़ गई। 4 अक्तूबर से सिरसी में जाम से राहत दिलाने का काम किया जाएगा। -प्रमोद कुमार मान, कार्यवाहक प्रभारी, यातायात पुलिस, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed