{"_id":"6a29cc57a4546a99090deced","slug":"grooms-brother-a-motorcyclist-killed-in-collision-with-tractor-two-injured-sambhal-news-c-204-1-chn1003-130017-2026-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार दूल्हे के भाई की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार दूल्हे के भाई की मौत, दो घायल
Thu, 11 Jun 2026 02:13 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Thu, 11 Jun 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
बनियाठेर। संभल-चंदौसी मार्ग पर थाना बनियाठेर क्षेत्र के गांव जनेटा में ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार दूल्हे के भाई की मौत हो गई। जबकि गांव के ही दो युवक घायल हो गए। घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे से शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। वहीं आनन-फानन में बरात भी निकाह की रश्मे पूरी कर लौट आई। सूचना पाकर नरौली चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। पुलिस ने ट्रैक्टर कब्जे में ले लिया है।
गांव जनेटा निवासी जाकिर मेहनत मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण कर रहे हैं। बुधवार की दोपहर करीब ढाई बजे बड़े बेटे आमिर की बरात जनपद बदायूं के थाना इस्लामनगर क्षेत्र के गांव चंदोई गई थी। बराती और दूल्हा रवाना हो गए। जबकि दूल्हे का छोटा भाई मोनिस (22) दोपहर करीब साढ़े तीन बजे अपने मोहल्ले के विलाल (18) और अनस (19) के साथ बाइक से बरात में जाने के लिए घर से निकला था। बाइक मोनिस चला रहा था। संभल-चंदौसी मार्ग पर गांव के बाहर ही सीएनजी पंप के पास पहुंचे ही थे। उसी समय चंदौसी की ओर से ईंट भट्टा की गारा मशीन लेकर आ रहा ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित हो गया और सामने से आ रही कार को बचाने के प्रयास में बाइक को टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार मोनिस की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि विलाल और अनस घायल हो गए। हादसा देख चालक ट्रैक्टर छोड़ कर भाग गया। हादसा देख आसपास मौजूद ग्रामीणों ने पुलिस और परिजनों को सूचना दी। पता लगने पर नरौली चौकी पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे और घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं परिजनों ने पुलिस से कार्रवाई से इनकार कर दिया। रात नौ बजे करीब शव को दफन करने की तैयारी चल रही थी।
हादसे में दूल्हे आमिर के छोटे भाई मोनिस की मौत से परिवार में शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। वहीं दोपहर ढाई बजे बरात रवाना हुई थी। मौत की सूचना जब परिवार और बरातियों को हुई तो आनन-फानन में निकाह की रश्में पूरी कर लीं ओर रात आठ बजे बरात दुल्हन के साथ लौट आई। दुल्हन के परिवार वाले भी आ गए और शोक संवेदना व्यक्त कीं। मोनिस पांच भाई-बहनों में तीसरे नंबर का था और एसी रिपेयरिंग का कार्य कर परिवार में आर्थिक सहयोग भी कर रहा था।
विज्ञापन
सड़क हादसे में दूल्हे के भाई की मौत की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। इस मामले में कोई तहरीर भी नहीं मिली है। फिलहाल ट्रैक्टर कब्जे में ले लिया गया है। तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।- बोबिंद्र कुमार, थाना प्रभारी बनियाठेर