{"_id":"62bca6225ea5e01e746ccf54","slug":"government-land-chandausi-news-mbd433034668","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी जमीनों व तालाबों से भूमाफियाओं के अवैध कब्जे हटवाए जाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी जमीनों व तालाबों से भूमाफियाओं के अवैध कब्जे हटवाए जाएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकारी जमीनों व तालाबों से हटाए जाएं अवैध कब्जे
डीएम के साथ हुई बैठक में किसानों ने उठाए छुट्टा पशुओं से निजात समेत कई मुद्दे
बहजोई (संभल)। सरकारी जमीनों और तालाबों से भूमाफियाओं के द्वारा किए गए अवैध कब्जे हटवाए जाएं। यह बात डीएम के साथ हुई बैठक में किसानों ने कही। इस दौरान किसानों की समस्या सुनकर डीएम ने समाधान का आश्वासन दिया।
बुधवार को सुबह 11 बजे करीब कलक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक में डीएम के समक्ष उठाए गए मुद्दों को लेकर किसानों का कहना था कि सरकारी जमीनों पर धनारी थाना क्षेत्र के साथ दूसरे कई इलाकों में भूमाफिया कब्जा कर रहे हैं। वहीं छुट्टा पशु आए दिन किसानों की समस्या बन रहे हैं। सड़क पर घूम रहे छुट्टा पशु भी वाहन चालकों के साथ हो रहे हादसों का सबब बन रहे हैं। जिला प्रशासन की मंशा के मुताबिक प्रत्येक गांव में गौ-आश्रय स्थल नहीं बन पा रहा है। नतीजा, छुट्टा पशु किसानों की फसलें बर्बाद कर रहे हैं। बबराला की एक बड़ी फैक्टरी के कारण आसपास के कई गांवों का पानी दूषित हो रहा है। जर्जर तार बदलने के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में शेड्यूल के मुताबिक बिजली आपूर्ति की व्यवस्था की जाए। आबादी के ऊपर से होकर गुजर रही हाइटेंशन लाइन हटाई जाएं। वहीं डीएम मनीष बंसल की ओर से अधीनस्थों को ग्राम पंचायतों में गौ-आश्रय स्थल समेत चारागाह आदि जमीन उपलब्ध कराए जाने के निर्देश दिए। इसके अलावा सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जों व बिजली संबंधित सभी समस्याओं समाधान कराए जाने का आश्वासन दिया गया। डीएम का कहना था कि छुट्टा पशुओं की समस्या को दूर करने में किसानों का सहयोग भी जरूरी है। किसान भी प्रशासन का सहयोग करें। इस बीच बबराला क्षेत्र के कई गांवों में दूषित पानी की समस्या के समाधान के लिए प्रशासन, किसान व फैक्टरी प्रशासन की संयुक्त टीम गठित कर स्थलीय निरीक्षण कराया जाएगा। एडीएम कमलेश कुमार अवस्थी समेत किसान संगठनों के पदाधिकारी व किसान तथा जिले भर के अधिकारी मौजूद रहे।