फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Goons will flee as soon as Yogi ji takes oath: Swatantra Dev

योगी जी के शपथ लेते ही पलायन कर जाएंगे गुंडे : स्वतंत्र देव

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 11 Feb 2022 12:47 AM IST
विज्ञापन
Goons will flee as soon as Yogi ji takes oath: Swatantra Dev
संभल। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा है कि जब योगी आदित्यनाथ लखनऊ में मुख्यमंत्री पद की दोबारा शपथ लेंगे तो ये छोटे -मोटे गुंडे भी पलायन जाएंगे। कांग्रेस, सपा और बसपा की वजह से रामलला 26 सालों तक टेंट में रहे। भाजपा सरकार ने अयोध्या में भव्य मंदिर का निर्माण शुरू कराया है।
विज्ञापन

स्वतंत्र देव सिंह बृहस्पतिवार को संभल विधानसभा सीट से भाजपा के प्रत्याशी राजेश सिंघल के पक्ष में हजरतनगर गढ़ी में एक चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पांच साल पहले तक मेरठ के अंदर पांच मिनट में कार, ट्रैक्टर, स्कूटी और अन्य वाहन काट दिए जाते थे, लेकिन योगी राज में ऐसा नहीं हुआ। पहले माफियाराज था। बेटियों के साथ छेड़खानी होती थी। बाहर जाने से बेटियां डरती थीं लेकिन अब रात में भी कोई गुंडा छेड़खानी नहीं कर सकता। अपराधियों को जेल भेज दिया या वह पलायन कर गए। पहले अपराध के बाद रिपोर्ट तक दर्ज नहीं होती थी। अब तत्काल कार्रवाई होती है। कहा कि सोनिया गांधी ने एक बार अटल बिहारी वाजपेयी को सांप्रदायिक बताया था। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि अगर धारा 370 को हटाना, मंदिर बनाना या खुद को हिंदू कहना सांप्रदायिक होना है तो मैं भी सांप्रदायिक हूं। उन्होंने कहा कि लक्ष्मी जी हाथी, साइकिल और हाथ के पंजे पर बैठकर नहीं आती हैं। वह कमल पर बैठकर आती हैं। सपा, बसपा और कांग्रेस वंशवाद और जातिवाद करती हैं।
विज्ञापन

इन्होंने राज्य को लूटने का काम किया। भाजपा सरकार आने से पहले तक बिजली तार पर नहीं आती थी लोग कपड़े सूखाते थे। अब 24 घंटे बिजली आती है। कांवड यात्रा, राम बरात और डीजे पर पाबंदी लगा दी गई थी। अब सरकारी हेलीकॉप्टर से फूल बरसाए गए। कहा कि भाजपा विकास के नाम पर चुनावी मैदान में है। मकान, शौचालय और राशन हर वर्ग को दिया। कहीं कोई भेदभाव नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed