फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Gold chain snatched after beating young man

युवक के साथ मारपीट कर सोने चेन की छीनी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 29 Oct 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
Gold chain snatched after beating young man
फव्वारा चौक पर पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक को मारपीट कर घायल कर दिया। घटना की जानकारी होने पर परिजन भी मौके पर पहुंचे और घायल को कोतवाली लेकर पहुंचे। पुलिस ने युवक का उपचार सीएचसी में कराया है। घटना की तहरीर कोतवाली में दी गई है। घटना को लेकर कोतवाली काफी संख्या में लोग एकत्र रहे।
विज्ञापन

शुक्रवार की रात 9.20 नौ बजे वारिस नगर निवासी फराज आवास विकास स्थित जिम से बाइक लेकर लौट रहा था। जब युवक फव्वारा चौक पर पहुंचा तो बाइक सवार तीन युवकों ने उसे रोक लिया। बताया जाता है कि उक्त युवकों की फराज से एक वर्ष पहले किसी बात को लेकर कहासुनी व मारपीट हुई थी। इसके बाद दोनों पक्षों में समझौता करा दिया गया था। शुक्रवार को तीनों युवकों ने फराज से रुपये की मांग की और इंकार करने पर उसके साथ मारपीट शुरू कर दिया। आसपास के लोगों ने पहुंचने पर आरोपी युवक के गले में पड़ी सोने की चेन तोड़ फरार हो गए। घटना की सूचना पर फराज के परिजन व परिचित घटनास्थल पहुंच गए और घायल को कोतवाली लेकर पहुंचे। कुछ ही देर में कोतवाली में काफी संख्या में लोग एकत्र हो गए। पुलिस ने घायल का उपचार सीएचसी में कराया है। घटना की तहरीर कोतवाली में दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed