{"_id":"573a201e4f1c1b5316ac7429","slug":"gm-raid-on-railway-station","type":"story","status":"publish","title_hn":" जीएम आए तो स्टेशन से वेंडर-ठेलियां गायब ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीएम आए तो स्टेशन से वेंडर-ठेलियां गायब
ब्यूराे/अमर उजाला, संभल
Updated Tue, 17 May 2016 01:01 AM IST
विज्ञापन
चंदौसी रेलवे ट्रेनिंग कालेज में म़ॉडल कक्ष का निरीक्षण करते जीएम (रेलवे)।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर रेल के महाप्रबंधक एके पूठिया ने सोमवार को रेलवे स्टेशन और ट्रेनिंग कॉलेज का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय रेल प्रशासन को कमियां दूर करने की नसीहत दी। जीएम के निरीक्षण की सूचना मिलते ही रेलवे स्टेशन से खानपान की ठेलियां और वेंडरों की फौज गायब हो गई। लोगों का कहना है कि यदि रेलवे स्टेशन पर नियमानुसार खानपान की ठेलियों और वेंडरों की तैनाती है तो जीएम के आते ही मौके से ठेलियों के फरार क्यों हो गए?
महाप्रबंधक एके पुठिया अपने काफिले के साथ सोमवार को सुबह साढ़े आठ बजे रेलवे स्टेशन पर पहुंचे। वे सीधे ट्रेनिंग कॉलेज पहुंचे। यहंा मॉडल रूम में गए। बारीकी से मॉडल रूम में निरीक्षण किया। संचालन के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी ली। इसके बाद महाप्रबंधक क्लास रूम में पहुंचे। प्रशिक्षार्थियों से बातचीत की। महाप्रबंधक प्रशिक्षण केंद्र से रेलवे स्टेशन आए। ट्रेन में बैठकर करीब 09:54 बजे बरेली के लिए रवाना हो गए।
इस दौरान स्टेशन पर खामियां छिपाने के लिए मशक्कत हुई। जीएम के ट्रेनिंग कॉलेज से लौटने से पहले ही सीढ़ियों पर रंगाई पुताई कार्य पूरा किया गया। ट्रैक पर पसरी गंदगी को भी आनन फानन में हटाया गया। वहीं जीएम के दौरे से यात्रियों को भारी परेशानी हुई। एडीआरएम संजीव मिश्रा, सीएमडी अमित वर्मा, सीनियर डीईएन आरपी सिंह, सिग्नल विभाग से आरके चौधरी, इलैक्ट्रिकल विभाग से एमएस मीणा, स्टेशन अधीक्षक एचएल राना, सीटीआई जगदीश शरण रहे।