{"_id":"629d12610bf98c711168675c","slug":"giving-a-message-to-keep-the-earth-green-by-planting-saplings-sambhal-news-mbd4304871172","type":"story","status":"publish","title_hn":"पौधे रोपित करके धरा को हरा भरा बनाए रखने का संदेश दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पौधे रोपित करके धरा को हरा भरा बनाए रखने का संदेश दिया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संभल। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिलेभर में पौधे लगाए गए। विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों ने अलग-अलग स्थानों पर पौधे लगाए। पौधे रोपित करके धरा को हरा भरा बनाए रखने का संदेश दिया। रविवार को कस्बा सिरसी स्थित गोआश्रय स्थल पर कार्यवाहक एसडीएम रमेश बाबू ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पौधारोपण कर धरा को हरा-भरा रखने का संदेश दिया। जिला अस्पताल में भी पौधे रोपित किए गए। भविष्य में जीवन बचाने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाकर इनका संरक्षण करने पर बल दिया गया। इस दौरान डा. रंजना, जया कौशल व स्टाफ नर्स मौजूद रहीं। नगर के एमजीएम महाविद्यालय में रासेयो इकाई द्वारा प्राचार्य डॉ. योगेंद्र सिंह, रासेयो की नोडल अधिकारी डा. रीता सिंह निर्देशन व कार्यक्रम अधिकारी डा. अनुभा गुप्ता के नेतृत्व में पर्यावरण संरक्षण के लिए अभियान चलाकर रवि कुमार, साजिम, मानसी, शाजिया, सलोनी, जैनब, आकाश आदि स्वयंसेवकों ने अपने घरों और गांव के आसपास पौधे लगाकर उसमें पानी देकर पर्यावरण संरक्षण के लिए लोगों को जागरूक किया। हिंदू जागृति मंच के सदस्यों ने पर्यावरण को सुंदर बनाने और संवारने का संकल्प लेते हुए छोटे पेड़ पौधों की सुरक्षा करने तथा छोटे पक्षियों को दाना पानी का यथासामर्थ्य प्रबंध करने का संकल्प लिया। नगर के दुुर्गा कालोनी स्थित ज्ञानदीप मंदिर में हिंदू जागृति मंच की ओर से गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें सदस्यों ने पर्यावरण दिवस पर पर्यावरण को बचाने, संवारने, शुद्ध और सुंदर बनाने का संकल्प लिया। साथ ही छोटे पेड़ पौधों की सुरक्षा करने व छोटे पक्षियों को दाना पानी का यथासामर्थ्य प्रबंध करने का संकल्प लिया। इस दौरान अरुण कुमार अग्रवाल, अनंत कुमार अग्रवाल, विकास कुमार वर्मा, सुबोध कुमार गुप्ता, अजय कुमार शर्मा, सुभाष चंद्र मोंगिया, भरत मिश्रा, अमित शुक्ला, सरिता गुप्ता, नेहा मलय, गुंजा गुप्ता, नवनीत कुमार, वैभव गुप्ता आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता अजय गुप्ता सर्राफ व संचालन शलभ रस्तोगी ने किया। वंश गोपाल तीर्थ पर सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता समिति द्वारा पौधारोपण कर हरियाली व ऑक्सीजन के लिए अपने और बच्चों के जन्मदिन पर अधिक से अधिक पौधे लगाने का आह्वान किया गया। इस दौरान स्वामी भगवत प्रिय, हरद्वारी लाल गौतम, नाहिद रजा, कुसुम, रूबी, चिंकी दिवाकर, उपासना शर्मा, मंजू सक्सेना आदि मौजूद रहीं। डा. यूसी सक्सेना ने कहा कि प्रदूषण को रोकने में पेड़ पौधे का महत्वपूर्ण योगदान है। इसे बर्बाद मनुष्य करता है। इसलिए ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाएं, नहीं तो आने वाला भविष्य खतरे में पड़ जाएगा। सपा के जिला सचिव सईद अख्तर इसराईली ने कहा कि पौधे हमारे दैनिक जीवन में बहुत उपयोगी हैं। पेड़-पौधों के कटान को रोककर ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने का आह्वान किया। वहीं नगर के दुर्गा कालोनी स्थित ब्रह्माकुमारीज संस्था के सेवा केंद्र में सेवा केंद्र प्रभारी ब्रह्माकुमारी सरला दीदी व संस्था के भाई-बहनों ने पौधरोपण किया। इस दौरान बीके मिथलेश, कनक, संगीता, बबीता, लता, नीलम, लक्ष्मी, कुसुम, नेमवती, विजय, सुरेंद्र, परमवीर, हरनाम सिंह, हरवीर आदि मौजूद रहे।
---------------------------
पौधारोपण कर पुलिस ने आमजन को किया जागरूक
संभल। रविवार को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर थानाध्यक्षों ने पुलिसकर्मियों के साथ मिलकर थाना परिसर में पौधरोपण किया गया। साथ ही पौधरोपण कर पर्यावरण को स्वच्छ व स्वस्थ रखने का संदेश दिया। इसके साथ ही आमजन से अनुरोध किया कि पर्यावरण को शुद्ध रखने के लिए कम से कम एक पौधा अवश्य लगाएं और इसकी देखभाल भी करने की अपील की। ताकि पौधरोपण करने का उद्देश्य पूरा हो सके। एचोड़ा कंबोह थानाध्यक्ष पुष्कर मेहरा ने थाना परिसर में पुलिसकर्मियों के साथ मिलकर एक हजार पौधों का रोपण किया। वहीं दूसरी ओर नखासा थानाध्यक्ष सतेंद्र सिंह पंवार ने भी थाना परिसर में पौधारोपण किया। संवाद
फोटो: 13
प्रकृति को हरा-भरा करने को किया पौधरोपण
संवाद न्यूज एजेंसी
चंदौसी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की पर्यावरण एवं जल संरक्षण गतिविधि द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस पर आवास विकास स्थित अहिल्याबाई पार्क में पौधरोपण किया। इस दौरान सह जिला संघचालक अमित कुमार ने कहा कि पर्यावरण के बिना मानव जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती। बल्कि हमारा जीवन ही प्रकृति पर निर्भर व आश्रित है। कुछ काम हम घर बैठे भी बड़ी आसानी से पर्यावरण रक्षा के लिए कर सकते हैं। जीवन में शाकाहार अपना, जल ही बूंद-बूंद का संचय करना, जरुरत होने पर ही विद्युत उपकरणों का प्रयोग करने, अन्न का दुरुपयोग न करने से बचना चाहिए। बल्कि पालीथिन व प्लास्टिक से निर्मित सामग्रियों का कम से कम उपयोग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रकृति ने हमें सब कुछ दिया है, तो हमारा भी उत्तरदायित्व बनता है, हमें भी प्रत्येक वर्ष कम से कम पौधे लगाकर इस प्रकृति के श्रंगार के लिए संकल्प ले। अंत में संघ के विभाग जिला व नगर के कार्यकर्ताओं ने पौधरोपण किया। इस अवसर पर अशोक, विजय, चरन सिंह, संदीप अक्षत, उदय तिवारी, वीरुकमल, डा. विवेक, नवनीत, मुकेश, अमन, कुलदीप, राजवीर, दिलीप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
--------------
फोटो: 52
शुगर मिल ने किया 500 पौधों का रोपण
चंदौसी। डीएसएम शुगर मिल रजपुरा द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस पर 500 पौधों का रोपण किया गया। मिल के उपाध्यक्ष रणधीर सिंह ने कहा कि कोरोना काल में जिस प्रकार से ऑक्सीजन की कमी का दंश हम सभी ने देखा व महसूस किया। उसे समाप्त करने के लिए सबको जागृत होने की जरुरत है। इसलिए हमें पर्यावरण को शुद्ध रखने के लिए हर व्यक्ति को पौधरोपण करना चाहिए। उन्होंने कहा कि वृक्ष हमारी आने वाली पीढ़ी के लिए बहुत अमूल्य योगदान देने में सक्षम है। हम सभी यह संकल्प लेते हैं कि समय-समय पर पर्यावरण को स्वच्छ व हरा-भरा रखने को पौधरोपण करते रहेंगे। इस अवसर पर जिला वन विबाग के राजकुमार पाठक, सुभाष पांडे, एसके त्यागी, राजन दीक्षित, अभय शर्मा, संजीव कुमार, संजय त्यागी, विवेक सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद