{"_id":"57362fd84f1c1b3607919ca2","slug":"give-procesion","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाबा हरदेव सिंह को मोमबत्ती जलाकर दी श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाबा हरदेव सिंह को मोमबत्ती जलाकर दी श्रद्धांजलि
ब्यूराे/अमर उजाला, संभल
Updated Sat, 14 May 2016 01:19 AM IST
विज्ञापन
चंदौसी में बाबा हरदेव सिंह के निधन पर उन्हें श्रद्धांजलि देते अनुयायी। अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निरंकारी बाबा हरदेव सिंह की कनाडा में सड़क दुर्घटना मेें हुई मौत से उनके अनुयायियों में शोक की लहर दौड़ गई। उन्होंने जगह-जगह मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि दी। शुक्रवार की रात बदायूं रोड स्थित संत निरंकारी भवन में शोकसभा आयोजित कर शोक संवेदनाएं व्यक्त की गई। महात्मा सुनील कुमार ने कहा कि सद्गुरु बाबा हरदेव सिंह आज हमारे बीच में नहीं है। फिर भी विचारों के रूप में वह हमेशा हमारे साथ रहेंगे। सभी ने मोमबत्ती जलाकर बाबा हरदेव सिंह को श्रद्धांजलि दी। इसमें रतनलाल, महेंद्र सिंह, जमुना प्रसाद, छेदीलाल, मनीषा, इंदुबाला, सुषमा, उमेश, नीरज, शांतनु शामिल रहे।
विज्ञापन