फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Girl who went to drink water from tube well dies due to electric shock

Sambhal News: ट्यूबवेल पर पानी पीने गई बालिका की करंट से मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
Girl who went to drink water from tube well dies due to electric shock
चंदौसी। थाना बनियाठेर क्षेत्र के बदायूं रोड स्थित इस्माइल नगर में बच्चों के साथ खेल रही सात वर्षीय बालिका नियाजमीन की ट्यूबवैल पर करंट लगने से मौत हो गई। परिजनों ने ट्यूबवैल स्वामी पर करंट छोड़ने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना के बाबत जानकारी लेते हुए शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

बदायूं रोड आईटीआई के निकट स्थित इस्माइल नगर निवासी साहिद अली मेहनत मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण कर रहे हैं। तीन बेटियां और एक बेटा है। तीसरे नंबर की सात वर्षीय बेटी नियाजमीन घर के पास ही जीआरएस पब्लिक स्कूल में कक्षा एक की छात्रा थी। परिजनों के अनुसार शनिवार की दोपहर वह मोहल्ले के बच्चों के साथ खेल रही थी और खेलते खेलते घर के पास ही शारिक के खेत पर पहुंच गई। जहां ट्यूबवेल चल रहा था।
विज्ञापन

जिससे वह पानी पीने के लिए चली गई। पानी पीने के दौरान नियाजमीन ने लोहे का पाइप छू लिया। जिसमें करंट बह रहा था। करंट की चपेट आकर नियाजमीन वहीं गिर पड़ी। अन्य बच्चे शोर मचाते हुए घर पहुंचे और परिजनों को जानकारी दी। परिजन दौड़ कर मौके पर पहुंचे और नियाजमीन को पथरा मोड़ स्थित निजी अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों का आरोप है कि खेत स्वामी ने ट्यूबवेल पर कोई नहाए नहीं, जिस कारण चारों ओर तारकशी कर पानी वाले लोहे के पाइप में करंट छोड़ दिया है। जिसके चलते बालिका नियाजमीन की मौत हो गई। सूचना पाकर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी लेकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी मनोज कुमार वर्मा ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। पिता व मां खातुन बेगम बच्ची की मौत का सदमा बर्दाश्त नहीं कर पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed