{"_id":"619a9ce6baae6d1da268236c","slug":"girl-who-went-missing-a-day-before-marriage-sambhal-news-mbd410183030","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी से एक दिन पहले लापता हो गई युवती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी से एक दिन पहले लापता हो गई युवती
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संभल। शादी से एक दिन पहले युवती घर से लापता हो गई। शादी की सभी तैयारियां धरी रह गईं। दूल्हा पक्ष को इसकी जानकारी हुई तो वहां भी मायूसी छा गई। युवती के परिजन सारी रात तलाश करते रहे लेकिन कोई पता नहीं चला। गांव में चर्चा है कि युवती अपने प्रेमी के साथ गई है। शादी के घर में मातमी माहौल है। जो मेहमान आए थे वह भी बिना कुछ कहे अपने घरों के लिए रवाना होते दिखाई दिए। युवती के इस कदम की आसपास के गांवों में निंदा हो रही है।
दरअसल यह मामला असमोली थाना क्षेत्र के एक गांव का है। इस गांव के एक व्यक्ति ने अपनी बेटी की शादी रामपुर के एक कस्बा निवासी युवक से तय की थी। बरात आने का दिन रविवार तय किया गया था। कई दिनों से शादी की तैयारी जोरों से चल रही थीं। शुक्रवार से ही मेहमान आने का दौर शुरू हो गया था। शनिवार के दिन बरात के स्वागत की तैयारी की गईं और मेहमान जो शादी में शामिल होने पहुंचे उनकी भी खूब आवभगत होती दिखाई दी। शाम तक खुशियों का माहौल था, लेकिन अंधेरा होते ही युवती घर से लापता हो गई और खुशियां गम में बदल गईं।
दुल्हन का अचानक लापता होने से परिवार ही नहीं मेहमानों में भी हड़कंप मच गया। परिजन आसपास तलाश के लिए दौड़ पड़े। सारी रात तलाश किया लेकिन कोई पता नहीं चला। गांव में चर्चा है कि गांव निवासी युवक अपने साथ युवती को ले गया है। कुछ जिम्मेदार लोगों ने शनिवार की रात ही युवक के परिजनों से संपर्क किया और युवती को वापस घर भिजवाने का आग्रह किया। जिससे युवती के परिजनों की इज्जत बच सके लेकिन वह भी तलाश न करा सके। वहीं दूसरी ओर दूल्हा पक्ष को किसी माध्यम से जानकारी हुई तो उनकी खुशियां भी मायूसी में बदल गईं। युवती जाने के मामले में पुलिस को तहरीर रविवार की रात तक तो नहीं दी गई थी। युवती का भी कोई पता नहीं चला था।