फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   girl suicide in sambhal

रिश्ता टूटने से आहत युवती ने फंदे से लटक कर दी जान, रिपोर्ट दर्ज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2020 02:30 AM IST
विज्ञापन
girl suicide in sambhal
संभल। कोतवाली क्षेत्र के भारतल मदापुर में युवती ने फंदे से लटक कर जान दे दी। यह कदम रिश्ता टूटने पर उठाया। युवती के परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

पीड़ित पिता ने तहरीर दे कार्रवाई की मांग की। जिस पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सोमवार को सुबह सात बजे करीब गांव भारतल मदापुर निवासी गजे सिंह की 22 वर्षीय बेटी कुसुम का शव घर के कमरे में फंदे से लटका मिला।
विज्ञापन

पीड़ित पिता ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी का रिश्ता मुरादाबाद के भोजपुर निवासी अंशु के साथ तय किया था। अब युवक ने रिश्ता तोड़ दिया। इसी बात से आहत होकर युवती ने फंदे से लटक कर जान दे दी। पुलिस ने मामले में संज्ञान लेते हुए शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा और रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार ने बताया कि आरोपी युवक को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed