{"_id":"5deaa6a68ebc3e1b937899c6","slug":"girl-suicide-in-sambha-sambhal-news-mbd331915281","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानसिक तनाव से जूझ रही किशोरी ने फंदे से झूली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानसिक तनाव से जूझ रही किशोरी ने फंदे से झूली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सौंधन। हयात नगर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी ने फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली है। परिजनों को इसकी जानकारी हुई तो हड़कंप मच गया। पुलिस को सूचना दिए बिना ही किशोरी का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। किशोरी मानसिक तनाव से जूझ रही थी।
शुक्रवार की सुबह साढ़े आठ बजे करीब हयात नगर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 16 वर्षीय किशोरी ने घर के कमरे में फंदे से लटक कर जान दी है। घटना को उस समय अंजाम दिया गया जब परिजन अन्य कार्य में व्यस्त थे। पिता ने कमरे का दरवाजा बंद होने पर खिड़की से झांक कर देखा। किशोरी फंदे से लटकी हुई थी। पिता ने शोर मचाया जिसे सुनकर परिजन व ग्रामीण आ गए।
आनन-फानन में किशोरी को फंदे से नीचे उतारा गया। परिजन गांव के चिकित्सक के पास ले गए। जहां मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि किशोरी मानसिक तनाव से जूझ रही थी। शुक्रवार को आत्महत्या करने से पहले पशुओं को चारा डालने गई थी। इसी दौरान रस्सी ले आई और कमरे में पहुंचकर फंदे से लटक कर जान दे दी। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही अंतिम संस्कार कर दिया है।