फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Girl murdered for opposing plowing of disputed land

विवादित भूमि की जुताई का विरोध करने पर युवती की हत्या

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jan 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Girl murdered for opposing plowing of disputed land
जुनावई/चंदौसी(संभल)। गांव घोंसली मोहकम में विवादित भूमि की जुताई का विरोध करने पर युवती की हत्या कर दी गई। परिजनों का आरोप है कि आरोपियों ने गला दबाकर हत्या कर दी और शव नीम के पेड़ पर रस्सी के फंदे से लटका दिया। पुलिस के पहुंचने से पहले ही परिजनों ने शव उतार लिया था। आरोपी पक्ष फरार है। अभी पुलिस को तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस ने सूचना के आधार पर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। भूमि को लेकर मामला कोर्ट में विचाराधीन है।
विज्ञापन

थाना जुनावई क्षेत्र के गांव घोंसली मोहकम निवासी भारत सिंह और मलखान सिंह का गांव से हाईवे लिंक मार्ग पर एक बीघा भूमि को लेकर विवाद चल रहा है। बुधवार की सुबह मलखान सिंह ट्रैक्टर से भूमि की जुताई करने पहुंच गए। इसकी सूचना भारत सिंह के परिजनों को लगी। भारत सिंह की बेटी नीरेश (19), नीरेश की मां, चाची आदि महिलाएं एकत्र होकर खेत पर पहुंच गईं और खेत की जुताई का विरोध किया। भारत सिंह ने आरोप लगाते हुए बताया कि आरोपी मलखान सिंह और उसके परिवार के पांच-छह लोगों ने मारपीट शुरू कर दी। मारपीट करने पर महिलाएं घटनास्थल से घर की ओर भाग खड़ी हुईं। नीरेश वहीं रह गई। आरोपियों ने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी और शव नीम के पेड़ पर रस्सी के फंदे से लटका दिया। घटना की सूचना परिवार की महिलाओं ने घर आकर दी। मौके पर जाकर देखा तो नीरेश का शव नीम के पेड़ से रस्सी के फंदे से लटका हुआ था। उन्होंने शव को नीचे उतार लिया।
विज्ञापन

इसके बाद सूचना पर सीओ गुन्नौर देवेंद्र कुमार शर्मा, इंस्पेक्टर जुनावई पवन कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। मामले की जांच पड़ताल के लिए आसपास के लोगों से जानकारी की। जुनावई इंस्पेक्टर पवन कुमार ने बताया कि सूचना के आधार पर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आरोपी घर से फरार हैं। युवती के घरवालों की ओर से अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक बीघा भूमि को लेकर है विवाद
गांव व हाईवे को जोड़ने वाले संपर्क मार्ग पर करीब यह एक बीघा भूमि बताई जा रही है। मलखान सिंह का दावा है कि यह भूमि स्कूल की है। वहीं भारत सिंह का दावा है कि उसने यह भूमि खरीदी है, यह उसकी भूमि है। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद चल रहा है। बुधवार को मलखान सिंह भूमि की जुताई करने गए थे।

भूमि के विवाद में युवती की हत्या हुई है। शव पीएम को भेजा गया है। परिजन गला दबाकर शव पेड़ से लटकाने का आरोप लगा रहे हैं। इसकी पुष्टि पीएम रिपोर्ट से होगी। पीएम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। भूमि को लेकर मामला कोर्ट में विचाराधीन है।
देवेंद्र कुमार शर्मा, सीओ, गुन्नौर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed