फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Giants Group Sakhi Saheli distributed Khichdi and Gajak

Sambhal News: जायंट्स ग्रुप सखी सहेली ने खिचड़ी व गजक का किया वितरण

Thu, 16 Jan 2025 12:19 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Thu, 16 Jan 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
Giants Group Sakhi Saheli distributed Khichdi and Gajak
चंदौसी में खिचड़ी वितरण करतीं जायंट्स ग्रुप ऑफ सखी सहेली के पदाधिकारी: स्रोत- संगठन - फोटो : स्रोत- संगठन

विज्ञापन
चंदौसी। जायंट्स ग्रुप ऑफ चंदौसी सखी सहेली ने मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में बुधवार को कैथल गेट पर खिचड़ी और गजक का वितरण किया।
इससे पूर्व पदाधिकारियों ने खिचड़ी और गजक का भोग भगवान को लगाया और फिर उसका राहगीरों में वितरण किया। साथ ही गायों की पूजा कर उन्हें हरा चारा खिलाया। ग्रुप की आईपीपी रीता बुदियाल ने कहा कि सूर्य कर्क राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करता है। इसीलिए मकर संक्रांति का पर्व मनाया जाता है। इस दिन दान-पुण्य का विशेष महत्व होता है। अध्यक्षता अनीता सक्सेना व संचालन गीता ग्रोवर ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में दीप्ति बुदियाल व प्रभात राजपूत का विशेष योगदान रहा। इस अवसर पर सुभाष रूस्तगी, अंजू राजपूत, कंचनवाला, सरोज शर्मा, मेघा ग्रोवर, संगीता अग्रवाल, करुणा दुआ, नीरू गोयल, शिवानी शर्मा, विनोद शर्मा, अनिमेष शर्मा आदि मौजूद रहे।

खिचड़ी का किया वितरण
चंदौसी। जनकल्याण सेवा समिति की ओर से मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में गोशाला रोड पर खिचड़ी वितरण किया गया। राहगीरों ने गर्म- गर्म खिचड़ी का स्वाद लिया। अध्यक्ष कल्पना वाष्र्णेय ने बताया कि मकर संक्रांति पर सूर्य उत्तरायण हो जाते हैं। इसलिए गुजरात व महाराष्ट्र में संक्रांति को उत्तरायण पर्व भी कहा जाता है। इस अवसर पर भावना गुप्ता, आशा गोस्वामी, रेखा रस्तोगी, पूर्णिमा, पूनम वार्ष्णेय, सारिका, अंशु वार्ष्णेय, सीमा सिंह, अलका, कांता अदलक्खा, संगीता शर्मा, सीमा अग्रवाल, मधु तोमर आदि मौजूद रही।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed