फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Ghaziabad beat Uttarakhand by 51 runs

गाजियाबाद ने उत्तराखंड को 51 रनों से हराया

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jan 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
Ghaziabad beat Uttarakhand by 51 runs
चंदौसी (संभल)। पंडित हनुमान सिंह ग्राउंड पर प्रथम आमंत्रण क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन

गुरुवार को थ्री एस क्रिकेट एकेडमी गाजियाबाद व एसएस उत्तराखंड की टीमों के बीच मुकाबला खेला गया। गाजियाबाद ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 30 ओवर में 173 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी उत्तराखंड की टीम की शुरुआत अच्छी नहीं हो सकी और एक-एक बाद विकेट गिरने का सिलसिला शुरू हो गया। उत्तराखंड की टीम 122 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। इस बीच गाजियाबाद ने 51 रनों से मैच जीत लिया।

मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मोनू कश्यप को दिया गया। मैच में अंपायरिंग साहिबे आलम, पुनीत शर्मा, स्कोरिंग आशिक व प्रियांशु ने की।
शुक्रवार को गुरुग्राम व बिजनौर के बीच खेला जाएगा। इस अवसर पर विकास माथुर, पुनीत शर्मा, मुकेश कुमार, आशिक आर्य, साहिबे आलम, चंद्रभान, अनिल कुमार, कुश रावत, जितेंद्र कुमार, गुड्डू कश्यप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed