{"_id":"61b25198588846078a149c8e","slug":"get-the-work-done-in-a-quality-manner-in-time-the-working-organizations-dm-chandausi-news-mbd4121173139","type":"story","status":"publish","title_hn":"समय रहते गुणवत्ता पूर्ण तरीके से कार्य संपन्न कराएं कार्यदायी संस्थाएं : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समय रहते गुणवत्ता पूर्ण तरीके से कार्य संपन्न कराएं कार्यदायी संस्थाएं : डीएम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहजोई। मुख्यमंत्री के सर्वोच्च प्राथमिकता बिंदुओं की मासिक समीक्षा बैठक कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई। जिसमें जिलाधिकारी संजीव रंजन की ओर से जन कल्याणकारी, गरीबी उन्मूलन व रोजगार परक योजनाओं समेत विभागीय कार्यों को गुणवत्ता सहित समय से पूरा करने को लेकर अधिकारियों को निर्देशित किया गया।
गुरुवार को दोपहर आयोजित की गई बैठक में डीएम ने अमृत योजना, अपशिष्ट प्रबंधन, ग्रामीण आवास योजना, मनरेगा, पेंशन/छात्रवृत्ति, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल मिशन, नई सड़कों का निर्माण, चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण, कन्या सुमंगला योजना, पोषण अभियान, बेसिक शिक्षा विभाग ऑपरेशन कायाकल्प के तहत कराए गए कार्यों आदि की समीक्षा की और संबंधित अधिकारी को समय रहते गुणवत्ता पूर्ण कार्य कराए जाने को कहा।
वहीं डीएम ने कार्यदायी संस्थाओं से आए अधिकारियों को समय रहते कार्य संपन्न कराए जाने के निर्देश दिए। लापरवाही पर कार्रवाई को चेताया। इसके अलावा बैठक में गोल्डन कार्ड बनाए जाने व कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीनेशन में तेजी लाए जाने पर जोर दिया गया। इस बीच मुख्य विकास अधिकारी उमेश कुमार त्यागी, परियोजना निदेशक रमेश चंद्र, जिला पूर्ति अधिकारी नरेंद्र तिवारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी धर्मेंद्र मिश्रा, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी दीपिका चतुर्वेदी आदि रहे।