फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   General Knowledge Competition: Students put in a lot of mental effort

Sambhal News: सामान्यज्ञान प्रतियोगिता छात्र-छात्राओं ने की दिमागी मशक्कत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 04 Sep 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
General Knowledge Competition: Students put in a lot of mental effort
चंदौसी(संभल)। भारत विकास परिषद शाखा चंदौसी की ओर से बुधवार को नगर के पांच विद्यालयों में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। पांचों स्कूलों में करीब 650 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। शाखा के सदस्यों ने बताया कि परिणाम घोषित करने के बाद प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान लाने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

बुधवार को भारत विकास परिषद की सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता राजेश कुमार सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, जगदीश शरण सर्राफ शिशु मंदिर इंटर कॉलेज हनुमानगढ़ी, नानक चंद आदर्श इंटर कॉलेज, न्यू सत्यम एकेडमी और राम प्यारी कन्या इंटर कॉलेज में संपन्न हुई। शाखा सचिव विपिन कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता में भारत की प्राचीन संस्कृति, धर्म, इतिहास, भूगोल, विज्ञान, महापुरुषों के साथ-साथ प्राकृतिक-संपदा, आधुनिक तकनीकी, उद्योग आदि से संबंधित प्रश्न पूछे गए। करीब 650 विद्यार्थी इस प्रतियोगिता में शामिल हुए। इस अवसर पर संजीव शर्मा, रमेश अधीर, डा. एसएन शर्मा, महेश कठेरिया, दृगपाल सिंह, आशा बिसारिया, डॉ. जयशंकर दुबे, संजय कुमार गुप्ता, अभिषेक गुप्ता, डीसी गुप्ता, कीर्ति कुशवाहा, वीरपाल सिंह, जगपाल सिंह, अंजू गुप्ता, सुषमा उपाध्याय आदि मौजूद रही।।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed