{"_id":"6ac2bf523071963283010f0f","slug":"gas-warehouse-watchman-assaulted-case-registered-against-two-individuals-sambhal-news-c-204-1-chn1011-133465-2026-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: गैस गोदाम के चौकीदार से मारपीट, दो के खिलाफ रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: गैस गोदाम के चौकीदार से मारपीट, दो के खिलाफ रिपोर्ट
विज्ञापन
गुन्नौर। कोतवाली क्षेत्र में हाईवे पर स्थित गैस गोदाम पर चौकीदारी करने वाले ग्रामीण ने दूसरे गांव के लोगों पर मारपीट कर घायल करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
कोतवाली क्षेत्र के आगरा-मुरादाबाद हाईवे पर गुन्नौर-बबराला रोड पर स्थित भारत गैस के गोदाम पर फतेहपुर निवासी सूरजपाल चौकीदारी करता है। आरोप है कि दो सितंबर की रात करीब 11 बजे वह गोदाम की रखवाली कर रहा था, तभी कुछ लोग बाइक से आए और बाहर खड़े होकर गाली-गलौज करने लगे।
पीड़ित ने टॉर्च मारकर देखा तो ग्राम हीरापुर इटउआ निवासी सुनील अपने अज्ञात साथियों के साथ गाली-गलौज कर रहा था और जान से मारने की धमकी दे रहा था। मना करने पर आरोपियों ने लात-घूंसों और लोहे की रॉड से हमला कर दिया। पिटाई से पीड़ित बेहोश हो गया।
विज्ञापन
उसकी दोनों आंखें, सिर और नाक में गंभीर चोटें आई थीं, जिससे उसे देखने में परेशानी हो रही है। थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी एक नामजद समेत दो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।