फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Ganga in spate, reached close to the red mark

Sambhal News: उफान पर गंगा, लाल निशान के करीब पहुंची

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 05 Sep 2025 02:39 AM IST
विज्ञापन
Ganga in spate, reached close to the red mark
जुनावई के तोतापुर के किनारे पहुंचा गंगा का पानी। स्रोत ग्रामीण
गुन्नौर(संभल)। गंगा नदी के जलस्तर में उतार-चढ़ाव का दौर फिर से जारी हो गया है। गंगा उफान पर आने के साथ ही गंगा का जलस्तर खतरे के निशान के लगभग करीब पहुंच गया है। इतना ही नहीं गंगा के तटीय ग्रामों के बाहर खेतों तक बाढ़ का पानी पहुंचने लगा है। इससे ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है। वहीं प्रशासन ने बाढ़ चौकियों अलर्ट कर दिया है। बृहस्पतिवार की शाम करीब साढ़े पांच बजे गुन्नौर तहसील क्षेत्र के राजघाट गंगा घाट पर अचानक गंगा के जलस्तर में तेज बढ़ोतरी दर्ज की गई। इससे खादर क्षेत्र में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। चौधरी चरण सिंह गंगा बैराज नरौरा पर बृहस्पतिवार को शाम चार बजे जलस्तर 178.43 मीटर दर्ज किया गया, जबकि खतरे का निशान 178.765 मीटर है। इस दौरान नदी में 1,86,672 क्यूसेक पानी का बहाव दर्ज किया गया। नदी की ओर से लगातार उफान मारते पानी ने प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है।
विज्ञापन

अधिकारियों ने बताया कि गंगा के जलस्तर में अभी और वृद्धि होने की संभावना है। तहसीलदार रविंद्र विक्रम ने बताया कि गंगा खादर क्षेत्र के ग्रामीणों को सतर्क रहने की अपील की है और निगरानी के लिए टीमें तैनात गयी हैं।
विज्ञापन

---------
गंगा ने बांध के अंदर बसे गांव और खेत-खलिहानों की तरफ किया रुख
जुनावई। गंगा का जलस्तर बढ़ने के कारण गंगा ने अब अपना रुख गांव की तरफ कर लिया है। वहीं गंगा का पानी बंधा से टकराने के कारण बांध के अंदर बसे गांव के चारों तरफ गंगा फैलने के साथ ही किसानों की सैकड़ों बीघा भूमि जलमग्न हो गई है। वहीं जल स्तर बढ़ने से गंगा का पानी फिर बांध से टकराने लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गंगा का जल स्तर बढ़ने के कारण अब बांध के अंदर बसे गांव रघुपुर पुख्ता, मैंगरा, सांलिंग मड़ईयां, नरूपुरा, तोतापुर, बझांगी, उदिया नगला, भावरू की मड़ैया आदि गांव को गंगा के पानी ने चारों तरफ से घेर लिया है। जलस्तर बढ़ने से गंगा का पानी बांध से टकराने लगा है। गन्ने की फसल में लगातार एक महीने से पानी ठहरने के कारण ईख की फसल बर्बाद होने के कगार पर पहुंच गई है। वहीं उर्द, मूंग, बाजरा, मक्का, अरबी सहित आदि फसलों में लगातार पानी ठहरने से फसलों की बर्बादी होती हुई नजर आ रही है। सांलिंग की कड़ियां गांव के ओमपाल ने बताया गंगा का जलस्तर बढ़ने से लगातार एक माह से गन्ने की फसल में पानी ठहरने से फसलें पूरी तरह से बर्बादी की तरफ पहुंच गई है।

----------
गंगा का जलस्तर बढ़ने से राजस्व विभाग की टीम को लगाया गया है। टीम लगातार काम कर रही है। एक माह पहले बांध के टूटने से खतरा बन गया था। अब बांध का ध्यान रखा जा रहा है।
-अवधेश कुमार, एसडीएम गुन्नौर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed