{"_id":"6009cefc8ebc3e3337598be3","slug":"ganga-expressway-in-sambhal-chandausi-news-mbd376974453","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा एक्सप्रेस-वे पर जिले में बनेंगे दो जंक्शन और एक फ्लाईओवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा एक्सप्रेस-वे पर जिले में बनेंगे दो जंक्शन और एक फ्लाईओवर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदौसी। मेरठ से प्रयागराज तक जाने वाले छह लेन के गंगा एक्सप्रेस-वे पर संभल जनपद में दो जंक्शन बनाएं जाएंगे। जंक्शन लिए मुरादाबाद-आगरा नेशनल हाईवे पर चंदौसी के पास गांव मझोला और स्टेट हाईवे पर संभल गवां के बीच गांव खिरनी स्थान निर्धारित किया गया है। दोनों स्थानों पर वाहनों के उतार व चढ़ाव की व्यवस्था रहेगी। किसानों की जमीन चिह्नित कर ली गई है। अधिग्रहण के लिए 450 करोड़ रुपये की धनराशि खर्च होगी।
गंगा एक्सप्रेस-वे की कार्यदायी संस्था यानी उत्तर प्रदेश एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकारी (यूपीडा) है। संभल जनपद की सीमा में इसकी लंबा करीब 38 किलोमीटर है। यह एक नेशनल हाईवे और दो स्टेट हाईवे को क्रास करता हुआ गुजरेगा। छह लेन के एक्सप्रेस का ब्लू प्रिंट तैयार हो चुका है। मुरादाबाद-आगरा नेशनल हाईवे पर चंदौसी से बहजोई के बीच गांव मझोला के पास, मुरादाबाद-अनूपशहर स्टेट हाईवे पर संभल से गवां के बीच गांव खिरनी के पास और बिजनौर बदायूं स्टेट हाईवे को संभल-बहजाई के बीच गांव अतरासी किरारी के पास क्रास करेगा।
ब्लू प्रिंट में नेशनल हाईवे पर गांव मझोला, स्टेट हाईवे पर गांव खिरनी के पास जंक्शन बनाया जाना प्रस्तावित है। इन दोनों स्थानों से गंगा एक्सप्रेस पर वाहन सवार हो सकेंगे तथा बाहर से आते समय उतार की भी व्यवस्था होगी। बिजनौर बदायूं स्टेट हाईवे के ऊपर से गांव अतरासी- किरारी के बीच फ्लाईओवर बनाया जाएगा। इसके अलावा जनपद संभल में एक्सप्रेस-वे पर उतार अथवा चढ़ाव की कोई व्यवस्था नहीं होगी। जंक्शन बनाने के लिए गांव खिरनी और मझोला में अतिरिक्त जमीन अधिग्रहित की जाएगी।
विज्ञापन
किसानों की सूची तैयार, जल्द होगा अधिग्रहण
जनपद में संभल तहसील के 17 और चंदौसी तहसील के 14 गांवों से होकर गुजरेगा। दोनों तहसील के 31 गांवों के किसानों की जमीन चिह्नित कर ली गई है। सूची का प्रकाशन भी शुरू हो गया है। अधिकारी जून 2021 तक जमीन के खरीदने और अधिग्रहण करने का दावा कर रहे हैं।
संपर्क मार्गों पर बनेंगे अंडरपास
संभल जनपद में गंगा एक्सप्रेस-वे की लंबाई करीब 38 किलोमीटर है। इसके बीच से एक नेशनल हाईवे, दो स्टेट हाईवे, अन्य जिला स्तरीय व संपर्क मार्ग हैं। नेशनल हाईवे एवं दो स्टेट हाईवे को छोड़कर अन्य सभी जिला स्तरीय व संपर्क मार्गों पर लोग व वाहनों के आवागमन के लिए अंडरपास बनाए जाएंगे।
इन गांवों से होकर गुजरेगा गंगा एक्सप्रेस-वे
चंदौसी। संभल तहसील के गांव सहरा, ततारपुर, संदल, निबौरा, खिरनी, मुजाहिद्दीनपुर, बसला, लहरशीश, बंजरपुर, सुजातपुर, कसेरूआ, भटौला, अझरा, ईसापुर, सुनवारी, बहादरपुर उर्फ सराय, रसूलपुर, धतरा, करीमपुर, चिरौली, भगवंतपुर, चंदौसी तहसील के गांव बलरामपुर, किरारी, अतरासी, मिर्जापुर, अख्तारा, धर्मपुर, ढाढोल, राजपुर, बिसारू, लहरावन, अचलपुर, मझोला, रायपुर, फतेहपुर समशोई, नगलिया कठेर गांव से होकर एक्सप्रेस-वे गुजरेगा।
गंगा एक्सप्रेस-वे पर जनपद सीमा में नेशन हाईवे पर गांव मझोला और स्टेट हाईवे पर गांव खिरनी के पास जंक्शन बनेगा। दूसरे स्टेट हाईवे पर गांव अतरासी के पास फ्लाईओवर प्रस्तावित है। इनके लिए जमीन अधिग्रहित करने की प्रक्रिया चल रही है। जंक्शन बनने से स्थानीय लोगों को मेरठ और प्रयागराज तक के सफर का लाभ मिलेगा। मनोज कुमार सिंह, तहसीलदार चंदौसी