फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   gang selling tractors by cheating

ठगी कर ट्रैक्टर बेचने वाले गिरोह का एक और सदस्य गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 30 Sep 2022 02:03 AM IST
सार

किसानों से मासिक किराये का झांसा देकर फर्जी अनुबंध करके ट्रैक्टर ठगी करने वाले गिरोह के एक और सदस्य को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।पूछताछ में उसने बताया कि वह किसानों से मासिक किराये का झांसा देकर फर्जी अनुबंध करते हैं।वह मुकदमे में नामजद था और वांछित चल रहा था।

विज्ञापन
gang selling tractors by cheating

विस्तार

किसानों से मासिक किराये का झांसा देकर फर्जी अनुबंध करके ट्रैक्टर ठगी करने वाले गिरोह के एक और सदस्य को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इसके कब्जे से दो ट्रैक्टर भी बरामद हुए हैं।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक वीपी सिंह ने बताया कि वाहनों की चेकिंग के दौरान जमुना सिंह मार्ग के तिराहे के समीप इसरार निवासी दहगवां थाना जरीफनगर जनपद बदायूं को गिरफ्तार किया। इसके पास से दो ट्रैक्टर भी बरामद हुए। पूछताछ में उसने बताया कि वह किसानों से मासिक किराये का झांसा देकर फर्जी अनुबंध करते हैं। इसके पास ट्रैक्टर का चेचिस नंबर आदि बदलकर उसका फर्जी रजिस्ट्रेशन कराकर बेच देते थे। आरोपी इसरार रजपुरा पुलिस द्वारा पकड़े गए गिरोह का सदस्य है। वह मुकदमे में नामजद था और वांछित चल रहा था। इसके अलावा आरोपी बदायूं जनपद के थाना जरीफनगर से हिस्ट्रीशीटर घोषित है। इंस्पेक्टर ने बताया कि ट्रैक्टरों की अनुमानित कीमत करीब 15 लाख रुपये की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed