फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   ganesh rathyatra

गणपति बप्पा के स्वागत को चंदौसी तैयार 

Mon, 05 Sep 2016 12:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल Updated Mon, 05 Sep 2016 12:53 AM IST
विज्ञापन
ganesh rathyatra
रथयात्रा
सोमवार को गणेश चतुर्थी केे अवसर पर 55 वीं रथयात्रा धूमधाम से निकाली जाएगी। इसकी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। रथयात्रा के संचालन में हजारों श्रद्धालु हिस्सा लेंगे। रथयात्रा देखने के लिए करीब डेढ़ लाख से अधिक श्रद्घालुओं के आने की उम्मीद है। 
विज्ञापन

आपसी सौहार्र्द की मिसाल बने मेला गणेश चौथ की भव्य रथयात्रा सोमवार को गणेश मंदिर शाम चार बजे शुरू होगी। सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। स्वयंसेवकों ने झांकियों को अंतिम रूप दे दिया है। इस वर्ष बेटियों के संरक्षण और शिक्षित बनाने के लिए प्रेरित करते हुए गणेश की मुख्य झांकी के अलावा 14 और झांकियां रथयात्रा में शामिल की गई हैं।
विज्ञापन

 सोमवार को भोर में करीब पांच बजे महाभिषेक के बाद विधि विधान से पूजन अर्चन होगा। श्रद्घालुओं की भोर से ही मंदिर में भीड़ जुटनी शुरू हो जाएगी। पंडित भूदेव शास्त्री मुख्य पूजा संपन्न कराएंगे। गणेश मंदिर के पुरोहित पंडित अनिल शास्त्री भी रहेंगे। मेला संस्थापक और रथयात्रा के मुख्य सूत्रधार डा. गिरिराज किशोर पूजा करेंगे। शाम को चार बजे स्वचालित झांकियों का उद्घाटन            किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन



सांसद धर्मेंद्र यादव, खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के उपाध्यक्ष प्रदीप यादव स्वचालित झांकियों का शुभारंभ करेंगे। इनके अलावा शहर की जानी मानी हस्तियां उद्घाटन के अवसर पर उपस्थित रहेंगी। मेले की अंतिम झांकी मुख्य गणेश रथ की जिलाधिकारी एनकेएस चौहान और पुलिस अधीक्षक सभाराज यादव आरती करेंगे। रथयात्रा में हजारों की संख्या में श्रद्धालु हिस्सा लेने पहुंचेंगे। प्रशासन ने इसके लिए पूरे सुरक्षा इंतजाम किए हैं। 


गणेश मंदिर में शिव विवाह का हुआ भव्य मंचन ःचंदौसी।  गणेश मंदिर में शिव विवाह का मंचन किया गया। शिव पार्वती विवाह का  भावपूर्ण मंचन देख भक्त भी भाव विह्वल हो उठे। 

खाटू श्याम जी महाराज की झांकी का शुभारंभ
चंदौसी(ब्यूरो)। उत्तर भारत के प्रसिद्घ गणेश चौथ मेले के उपलक्ष्य में गजानन हाल में श्री खाटू श्याम जी महाराज की भव्य झांकी का शुभारंभ हुआ। रविवार को रात साढ़े आठ बजे अपर जिलाधिकारी बीएन पांडेय और अपर पुलिस अधीक्षक कमलेश दीक्षित ने विधि विधान से गणमान्य लोगों की मौजूदगी में शुभारंभ किया। इसी के साथ खाटू श्याम जी महाराज के दर्शन के लिए अस्थाई तीर्थस्थल के द्वार खोल दिए गए हैं। मेले तक रोजाना खाटू श्याम जी महाराज के भक्त दर्शन कर पुण्य लाभ प्राप्त कर सकेंगे। विनय अग्रवाल, हरिगोपाल, ललित किशोर, रवेंद्र कुमार रूपी, मनोज कुमार मीनू, सतेंद्र मामा, प्रजीत लालू, प्रभात कृष्णा, शशिकांत वार्ष्णेय, लोकेंद्र, विजय, जयशंकर दुबे, सुधीर गुप्ता, डा. शेखर वार्ष्णेय रहे।

आंकड़ों की नजर में रथयात्रा
a 55 वीं रथयात्रा a1.5 लाख श्रद्धालु लेंगे हिस्सा a 14 स्वचालित झांकियां a 10 घंटे से अधिक चलेगी रथयात्रा a 08 लाख रुपये का खर्च होगा पूरी रथयात्रा पर a1001 से अधिक गणेश प्रतिमाएं वितरित करेगा मेला परिषद

रथयात्रा का रूट
गणेश मंदिर से प्रारंभ-सीता रोड-मनिहार चौक-बिसौली गेट-बड़ा बाजार-घंटाघर-फडिय़ाई बाजार-ब्रह्म बाजार-कैथल गेट-मेला ग्राउंड से होते हुए गणेश मंदिर पहुंचकर संपन्न होगी।


खाटू श्याम जी महाराज की झांकी का शुभारंभ
चंदौसी(ब्यूरो)। उत्तर भारत के प्रसिद्घ गणेश चौथ मेले के उपलक्ष्य में गजानन हाल में श्री खाटू श्याम जी महाराज की भव्य झांकी का शुभारंभ हुआ। रविवार को रात साढ़े आठ बजे अपर जिलाधिकारी बीएन पांडेय और अपर पुलिस अधीक्षक कमलेश दीक्षित ने विधि विधान से गणमान्य लोगों की मौजूदगी में शुभारंभ किया। इसी के साथ खाटू श्याम जी महाराज के दर्शन के लिए अस्थाई तीर्थस्थल के द्वार खोल दिए गए हैं।


मेले तक रोजाना खाटू श्याम जी महाराज के भक्त दर्शन कर पुण्य लाभ प्राप्त कर सकेंगे। विनय अग्रवाल, हरिगोपाल, ललित किशोर, रवेंद्र कुमार रूपी, मनोज कुमार मीनू, सतेंद्र मामा, प्रजीत लालू, प्रभात कृष्णा, शशिकांत वार्ष्णेय, लोकेंद्र, विजय, जयशंकर दुबे, सुधीर गुप्ता, डा. शेखर वार्ष्णेय रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed