{"_id":"57cc74944f1c1baa3031788d","slug":"ganesh-rathyatra","type":"story","status":"publish","title_hn":"गणपति बप्पा के स्वागत को चंदौसी तैयार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गणपति बप्पा के स्वागत को चंदौसी तैयार
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
Updated Mon, 05 Sep 2016 12:53 AM IST
विज्ञापन
रथयात्रा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमवार को गणेश चतुर्थी केे अवसर पर 55 वीं रथयात्रा धूमधाम से निकाली जाएगी। इसकी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। रथयात्रा के संचालन में हजारों श्रद्धालु हिस्सा लेंगे। रथयात्रा देखने के लिए करीब डेढ़ लाख से अधिक श्रद्घालुओं के आने की उम्मीद है।
आपसी सौहार्र्द की मिसाल बने मेला गणेश चौथ की भव्य रथयात्रा सोमवार को गणेश मंदिर शाम चार बजे शुरू होगी। सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। स्वयंसेवकों ने झांकियों को अंतिम रूप दे दिया है। इस वर्ष बेटियों के संरक्षण और शिक्षित बनाने के लिए प्रेरित करते हुए गणेश की मुख्य झांकी के अलावा 14 और झांकियां रथयात्रा में शामिल की गई हैं।
सोमवार को भोर में करीब पांच बजे महाभिषेक के बाद विधि विधान से पूजन अर्चन होगा। श्रद्घालुओं की भोर से ही मंदिर में भीड़ जुटनी शुरू हो जाएगी। पंडित भूदेव शास्त्री मुख्य पूजा संपन्न कराएंगे। गणेश मंदिर के पुरोहित पंडित अनिल शास्त्री भी रहेंगे। मेला संस्थापक और रथयात्रा के मुख्य सूत्रधार डा. गिरिराज किशोर पूजा करेंगे। शाम को चार बजे स्वचालित झांकियों का उद्घाटन किया जाएगा।
विज्ञापन
सांसद धर्मेंद्र यादव, खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के उपाध्यक्ष प्रदीप यादव स्वचालित झांकियों का शुभारंभ करेंगे। इनके अलावा शहर की जानी मानी हस्तियां उद्घाटन के अवसर पर उपस्थित रहेंगी। मेले की अंतिम झांकी मुख्य गणेश रथ की जिलाधिकारी एनकेएस चौहान और पुलिस अधीक्षक सभाराज यादव आरती करेंगे। रथयात्रा में हजारों की संख्या में श्रद्धालु हिस्सा लेने पहुंचेंगे। प्रशासन ने इसके लिए पूरे सुरक्षा इंतजाम किए हैं।
गणेश मंदिर में शिव विवाह का हुआ भव्य मंचन ःचंदौसी। गणेश मंदिर में शिव विवाह का मंचन किया गया। शिव पार्वती विवाह का भावपूर्ण मंचन देख भक्त भी भाव विह्वल हो उठे।
खाटू श्याम जी महाराज की झांकी का शुभारंभ
चंदौसी(ब्यूरो)। उत्तर भारत के प्रसिद्घ गणेश चौथ मेले के उपलक्ष्य में गजानन हाल में श्री खाटू श्याम जी महाराज की भव्य झांकी का शुभारंभ हुआ। रविवार को रात साढ़े आठ बजे अपर जिलाधिकारी बीएन पांडेय और अपर पुलिस अधीक्षक कमलेश दीक्षित ने विधि विधान से गणमान्य लोगों की मौजूदगी में शुभारंभ किया। इसी के साथ खाटू श्याम जी महाराज के दर्शन के लिए अस्थाई तीर्थस्थल के द्वार खोल दिए गए हैं। मेले तक रोजाना खाटू श्याम जी महाराज के भक्त दर्शन कर पुण्य लाभ प्राप्त कर सकेंगे। विनय अग्रवाल, हरिगोपाल, ललित किशोर, रवेंद्र कुमार रूपी, मनोज कुमार मीनू, सतेंद्र मामा, प्रजीत लालू, प्रभात कृष्णा, शशिकांत वार्ष्णेय, लोकेंद्र, विजय, जयशंकर दुबे, सुधीर गुप्ता, डा. शेखर वार्ष्णेय रहे।
आंकड़ों की नजर में रथयात्रा
a 55 वीं रथयात्रा a1.5 लाख श्रद्धालु लेंगे हिस्सा a 14 स्वचालित झांकियां a 10 घंटे से अधिक चलेगी रथयात्रा a 08 लाख रुपये का खर्च होगा पूरी रथयात्रा पर a1001 से अधिक गणेश प्रतिमाएं वितरित करेगा मेला परिषद
रथयात्रा का रूट
गणेश मंदिर से प्रारंभ-सीता रोड-मनिहार चौक-बिसौली गेट-बड़ा बाजार-घंटाघर-फडिय़ाई बाजार-ब्रह्म बाजार-कैथल गेट-मेला ग्राउंड से होते हुए गणेश मंदिर पहुंचकर संपन्न होगी।

चंदौसी(ब्यूरो)। उत्तर भारत के प्रसिद्घ गणेश चौथ मेले के उपलक्ष्य में गजानन हाल में श्री खाटू श्याम जी महाराज की भव्य झांकी का शुभारंभ हुआ। रविवार को रात साढ़े आठ बजे अपर जिलाधिकारी बीएन पांडेय और अपर पुलिस अधीक्षक कमलेश दीक्षित ने विधि विधान से गणमान्य लोगों की मौजूदगी में शुभारंभ किया। इसी के साथ खाटू श्याम जी महाराज के दर्शन के लिए अस्थाई तीर्थस्थल के द्वार खोल दिए गए हैं।
मेले तक रोजाना खाटू श्याम जी महाराज के भक्त दर्शन कर पुण्य लाभ प्राप्त कर सकेंगे। विनय अग्रवाल, हरिगोपाल, ललित किशोर, रवेंद्र कुमार रूपी, मनोज कुमार मीनू, सतेंद्र मामा, प्रजीत लालू, प्रभात कृष्णा, शशिकांत वार्ष्णेय, लोकेंद्र, विजय, जयशंकर दुबे, सुधीर गुप्ता, डा. शेखर वार्ष्णेय रहे।