फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Ganesh Chaturthi fair is being organized from tomorrow, the temple is lit up

Sambhal News: मेला गणेश चौथ का आयोजन कल से, जगमगाया मंदिर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 24 Aug 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
Ganesh Chaturthi fair is being organized from tomorrow, the temple is lit up
चंदौसी में रंग बिरंगी लाइटों से जगमग श्री गणेश मंदिर। संवाद - फोटो : mathura
चंदौसी(संभल)। प्रसिद्ध मेला गणेश चौथ नजदीक आ गया है। 25 अगस्त को चारों धर्मों के प्रतिनिधियों द्वारा मेले का भव्य आगाज किया जाएगा। 27 अगस्त को गणेश चतुर्थी पर श्रीगणेश मंदिर से स्वचलित झांकियों संग गणपति बप्पा की भव्य रथयात्रा निकाली जाएगी। जो मेले का मुख्य आकर्षण है। वहीं श्रीगणेश मंदिर को रंगीन झालरों से सजाया गया है।
विज्ञापन


मेले में दुकानदार अपनी-अपनी दुकानें सजाने के लिए दिन रात काम कर रहे हैं। मेला इंचार्ज रविंद्र कुमार रूपी ने बताया कि इस बार मेले में 350 से 400 दुकानें लगाई जा रही हैं। इनमें मुरादाबाद के पीतल के आइटम, अलीगढ़ के ताले, राजस्थानी कपड़े और चप्पल, ब्रज की पोशाक, मथुरा की हींग व चूरन की दुकान समेत उत्तराखंड के रेस्टोरेंट, रामपुर की फूड आदि की दुकानें आई हैं। इसके अलावा मेले में सिंगल यूज प्लास्टिक बैग का ही प्रयोग किया जाएगा। स्वच्छता की दृष्टि से सभी दुकानदारों को डस्टबिन रखने और अग्निशमन यंत्र रखने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन


--------



झूले रहेंगे मेले का मुख्य आकर्षण

हर बार की तरह इस बार भी बिजली से चलने वाले झूले मेले का मुख्य आकर्षण रहेंगे। इस बार करीब सात से आठ बढ़े झूले बुलाए गए हैं। पिछले वर्ष लोगों की डिमांड पर इस बार टोरा टोरा झूले के साथ ही मेले में व्हील, नाव, ड्रैगन ट्रेन, ब्रेक डांस, सूज वाला झूला आदि झूले आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




--------------

मेले में वाटरप्रूफ होगा पंडाल

मेला गणेश चौथ में प्रतिदिन मेले के दौरान सांस्कृतिक व धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। यहां मेला परिसर में लगने वाला कार्यक्रम स्टेज और पंडाल वाटरप्रूफ होगा। मेला इंचार्ज रविंद्र कुमार रूपी ने बताया कि पंडाल में 1500 लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। साथ ही इस बार मेले में सड़कों का चौड़ीकरण किया गया है, जिससे भीड़ अधिक होने पर दिक्कत न हो सके। इसके अलावा बारिश का पानी मेला परिसर में न भर सके। इसके लिए अंडरग्राउंड पाइप लाइन डाली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed