फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Ganesh Chaturthi fair concluded with colourful presentations

Sambhal News: रंगारंग प्रस्तुतियों संग मेला गणेश चौथ का हुआ समापन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 15 Sep 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
Ganesh Chaturthi fair concluded with colourful presentations
चंदौसी के गणेश मेला के समापन अवसर पर उमड़ी भीड़। स्रोत मेला कमेटी
चंदौसी। रविवार को श्री मेला गणेश चौथ का भूपाल रंगमंच पर रंगारंग कार्यक्रम के साथ समापन हुआ। समापन के अवसर पर मेला दुकानदारों व सफाई कर्मचारियों के अलावा अन्य लोगों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन



मेला गणेश चौथ के समापन पर मेला ग्राउंड के भूपाल रंगमंच पर रंगारंग कार्यक्रम के साथ पुरस्कार वितरण व सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एसडीएम आशुतोष तिवारी व पालिकाध्यक्ष लता वार्ष्णेय रही। मुख्य अतिथियों ने गणेश मेले को लेकर आयोजित हुई प्रतियोगिताओं के आयोजकों, कीर्तन मंडली, स्टॉल व दुकानदारों, झांकी कारीगरों, पुलिस कर्मियों, विद्युत कर्मचारियों के अलावा सफाई कर्मचारियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया और उनका उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत में एबीसी किड्स मांटेसरी स्कूल के बच्चों ने सरस्वती वंदना पर प्रस्तुति दी। फिर लोकेश डांस अकादमी द्वारा देशभक्ति गाने पर ऑपरेशन सिंदूर को लेकर प्रस्तुति दी गई। साॅफ्टी स्टॉल में प्रथम रामू साॅफ्टी, द्वितीय माहेश्वरी साॅफ्टी, तृतीय मां शेरावाली को सम्मानित किया गया। चाट स्टॉल में प्रथम हरिद्वार ढाबा, द्वितीय एसके फास्ट फूड और तृतीय पर शंकर डोसा रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुकान में प्रथम संजीवनी चाय, द्वितीय मोती टॉयज, तृतीय बालाजी चादर वाले रहे। इसके अलावा 20 दुकानदारों को सांत्वना पुरस्कार से सम्मानित किया गया। मेले में मनोरंजक खेलगांव बसाने के लिए असलम झूले वालों को विशेष पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

संचालन प्रभात कृष्णा ने किया। इस अवसर पर मेला परिषद मुख्य सचिव हरिगोपाल वार्ष्णेय, ललित किशोर गुप्ता, सुधीर गुप्ता, रविंद्र कुमार रूपी, मनोज गुप्ता मीनू, डॉ. राजीव गुप्ता, विनय सर्राफ, लोकेंद्र शर्मा, प्रजीत कुमार लालू, शुभम अग्रवाल, शशिकांत गुप्ता, सतेंद्र कुमार, मुकेश कुमार, प्रफुल्ल कुमार, राहुल चौधरी, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed