फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   gadkari will set a base for flyover

24 को गडकरी करेंगे फ्लाईओवर का शिलान्यास

Sun, 15 May 2016 01:16 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला, संभल
ब्यूराे/अमर उजाला, संभल Updated Sun, 15 May 2016 01:16 AM IST
विज्ञापन
शहर की सबसे बड़ी समस्या में शुमार चंदौसी रेलवे फाटक के जाम से अब क्षेत्र के लोगों को शीघ्र ही निजात मिलने वाली है। सांसद सत्यपाल सैनी की ओर से पूर्व में की गई फ्लाईओवर निर्माण घोषणा अब साकार होने वाली है। केंद्र सरकार ने निर्माण को हरी झंडी दे दी है। 24 मई को केंद्रीय राष्ट्रीय राजमार्ग सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी चंदौसी आकर फ्लाईओवर निर्माण की आधारशिला रखेंगे। इसके लिए सांसद सत्यपाल सैनी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर करोड़ों रुपये के  प्रोजेक्ट की जानकारी दी।  कार्यक्रम के लिए स्थल निरीक्षण किया।
विज्ञापन


चंदौसी से मुरादाबाद-अलीगढ़ रूट की चौबीस घंटे में करीब चालीस ट्रेनों का आवागमन होता है। इसके कारण चंदौसी का रेलवे फाटक 36बी करीब सात-आठ घंटे से अधिक समय तक बंद रहता है। जिसके कारण अक्सर लंबी लंबी कतारे लगी रहती है। बसें व निजी कारों, बाइक आदि से जाने वाले लोग अक्सर घंटों लेट हो जाते हैं। चंदौसी के लोगों ने पिछले दिनों सांसद से फ्लाईओवर की मांग रखी थी। जिस पर उन्होंने इसके निर्माण का एलान भी किया था। सांसद ने शनिवार को मंडी समिति में प्रेस कॉन्फ्रेंस करके कहा कि केंद्र सरकार ने करोड़ों रुपये के प्रोजेक्ट फ्लाईओवर निर्माण को फाइनल स्वीकृति दे दी है।
विज्ञापन


24 मई को राष्ट्रीय राजमार्ग एवं सड़क परिवहन मंत्री व भाजपा के पूर्व अध्यक्ष नितिन गडकरी चंदौसी आकर मंडी समिति में सभा करेंगे। फ्लाईओवर निर्माण का शिलान्यास करेंगे।  साथ ही फ्लाईओवर का निर्माण शुरू हो जाएगा। सांसद सत्यपाल सैनी ने केंद्रीय मंत्री के आगमन के लिए हेलीपैड व जनसभा के लिए मंडी समिति, रेलवे ट्रेनिंग णकालेज, एसएम डिग्री कालेज आदि का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed